पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार कहा मेरा पैसा या जमीन दिला दो साहब ।
जमीन बैनामा देने के नाम पर पीड़ित महिला से विपक्षियों ने लिया मोटी रकम दूसरे को कर दिया बैनामा
मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
कुशीनगर जिले के थाना तमकुहीराज क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने क्षत्रिय थानाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए विपक्षियों के द्वारा जमीन बैनामा के नाम पर दिए गए रुपए वापस दिलाने की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है लेकिन आज कई दिन बीतने के बाद भी पीड़ित महिला के मामले में न थाने से न्याय मिला न पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पीड़ित महिला आज भी पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए विपक्षियों को तलब कर कार्रवाई की मांग की है ।
बतादूं कि मामला जनपद कुशीनगर के ग्रामसभा गोसाई पट्टी पोस्ट- गौरी इब्राहिम थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर मामला है जहां सुमन देवी पत्नी मनोज प्रजापति द्वारा आराजी संख्या 328:0 066 हेक्टेयर की दर से 170000 प्रति कठ्ठा प्रार्थीनी द्वारा मुवलिग ₹700000 (सात लाख रुपए ) विपक्षी सुरेश रावत के कहने पर तथा स्टाम्प पर जेल में दस्तखत किये जाने पर तथा फोन से बात कराने पर दिया गया विपक्षी सुरेद्र रावत व उसका पुत्र दिनकर रावत व भानु रावत भी जमीन बैनामा देने के नाम पर रूपये ले लिया लेकिन आज तक न पीड़ित महिला को जमीन मिला न पैसा काफी इंतजार के बाद भी पीड़ित महिला आज निराश है वहीं विपक्षी गण आपसी तालमेल से रूपये में लिये पीड़ित महिला को झूठा दिलासा देते रहे हैं, की घर की शादी हो जाने के बाद भूमि विक्रय कर देंगे लेकिन आज तक नहीं किए जानकारी के अनुसार दिनकर रावत चाचा का दत्तक पुत्र है। विपक्षी इसी बीच 08-02-2024 को अपनी भूमि ( जो पिता का हिस्सा) बेच दिया जिसपर प्रार्थीनी से बैनामा के नाम पर पैसा लिया गया था साथ ही ऐसी दशा में प्रर्थिनी को भूमि भी नहीं दिया पीड़ित महिला को₹700000 भी नहीं दे रहा है वर्तमान में विपक्षी दिनकर रावत का पिता भी हीला हवाल करके यह कह रहा है कि लड़के दिनकर से बात किजिए शेष भुमि दे दूंगा, लेकिन उक्त दिनकर मोबाइल फोन बंद कर दिया है और पिता पुत्र और भाई 700000 लाख रुपया लेकर 2 साल से परेशान कर रहे है, ऐसी दशा में मजबूर होकर प्रार्थनी ने स्थानीय थाना और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है ।