सपा कार्यालय पर डॉ0 बाबा साहब का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सपा कार्यालय पर डॉ0 बाबा साहब का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर.....
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न से सम्मानित युग पुरुष डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पडरौना पर दिन के 11:00 बजे जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सभी माननीय नेता गण व पदाधिकारी साथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया श्रद्धांजलि के बाद डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन व भारतीय राजनीति में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया गया। सभी वक्ताओं ने संकल्प लिया कि भारत के संविधान को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी दी जा सकती है मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान विरोधी कार्य किए जा रहे हैं विधानसभा हाटा में ढाढ़ा बुजुर्ग के 93 किसने की भूमि को बिना किसी नोटिस व मुआवजा दिए पुलिस  प्रशासन के दम पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जिससे संबंधित ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय को सौपा गया है कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा के  के साथ-साथ जिले की मासिक बैठक में गत माह हुई मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा किया गया । साथ ही साथ जिले में होने वाली प्रमुख घटनाओं हत्या लूट बलात्कार वह समाजवादी पार्टी के माननीय नेता गण व कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया गया उत्पीड़न व पंजीकृत किए गए फर्जी मुकदमों पर भी विशेष चर्चा किया गया सभी साथियों को आश्वासन दिया गया कि जिस भी साथी के साथ उत्पीड़न की कार्रवाई होगी पार्टी उसके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी उसकी लड़ाई लड़ी जाएगी।                                          कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी के साथ-साथ अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  व पूर्व विधायक श्री पूर्णमासी देहाती पूर्व प्रत्याशी गण क्रमशः पडरौना से श्री विक्रम यादव कुशीनगर से श्री राजेश प्रताप  राव  उर्फ बंटी हटा से श्री रण विजय सिंह तमकुही राज से श्री उदय नारायण गुप्ता राजेंद्र यादव उर्फ मुन्ना  पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव सहित वीरेंद्र सिंह सैंथवार ए  के बदल  व जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्री रामाधार कुशवाहा श्री सुरेंद्र यादव श्री हीरालाल प्रजापति श्री परवेज आलम श्री लख्मी चंद यादव राजकिशोर जायसवाल रामानंद गुप्ता फूल बदन यादव प्रतिमा बौद्ध के साथ-साथ कैसर जमाल टीटू मनीष सिंह राम प्रताप कुशवाहा देवेंद्र यादव राम लखन यादव राकेश सिंह सैंथवार राम परसन सिंह  सैंथवार  बालकृष्ण मिश्रा विवेक ओझा वाजिद अली विधानसभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश यादव श्री रविंद्र कुमार वर्मा राम सुजीत कुशवाहा नागेंद्र यादव शैलेश यादव को संबोधित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post