🔴चार लोगो के मिली भगत से पड़ताल में खुली फर्जीवाड़े पोल
कुशीनगर जिले के दुदही विकास खण्ड के एक गांव में मनरेगा योजना के तहत लगाए गए हाजिरी का पड़ताल किया जहां मनरेगा मजदूरों की हाजिरी की जानकारी मिलते ही गांव के लोग फर्जी हाजिरी की जानकारी मिलने के बाद दंग रह गए और खुल कर कैमरे पर बोले की यहां कोई काम नहीं हुआ है आइए जानते है कौन है गांव और क्या बोले गांव के लोग ।
बता दूं कि मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड दुदही के गांव अमही का है जहां बीते तीन दिनों से ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के द्वारा लगाए गए हाजिरी का पड़ताल किया गया जो सरा सर फर्जी हाजिरी साबित हुआ वही गांव के लोगो को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने कहा की यहां कोई काम नहीं हुआ है ।
जानकारी के अनुसार गांव के मनरेगा मेठ,रोजगार सेवक,ग्राम प्रधान,और गांव के सचिव के मिली भगत से इस तरह का निडर फर्जी हाजिरी का खेल कई दिनों से शुरू है वही ब्लाक में जांच के नाम पर बैठे एपीओ सूत्र बताते है कि ब्लाक से बाहर नहीं निकलते और इसी तरह मनरेगा की फर्जी हाजिरी का अप्रूवल कर देते है सवाल ये है कि भारत सरकार द्वारा 100 दिन की गारंटी देने वाली रोजगार गारंटी योजना को इस तरह इन लोगो की मिली भगत से योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा है वही गांव के टी. ए. द्वारा स्टीमेट तैयार कर फर्जी हाजिरी का ठेका देने के बाद जैसे इनका रोल खत्म हो जाता है कभी मौके पर जानकारी नहीं लेते इस तरह इन लोगो के मिली भगत से पेमेंट इसी स्टीमेट पर हो जाता है ।
🔴आइए जानते है किस तारीख से शुरू हुआ फर्जी हाजिरी का खेल.....
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमही में मनरेगा की पहली हाजिरी दिनांक,25-10-2024 को लगाया गया साइड था जगदीश चौहान के घर से राम सकल रॉय के घर तक,pwd सड़क की दोनों पटरी पर मिटी कार्य जहां 93 मजदूरों की हाजिरी लगी थी वही दूसरी हाजिरी भी इसी साइड पर दिनांक,26- 10- 2024- को लगाया गया उस दिन भी 93 मजदूरों की हाजिरी थी वही तिसरी हाजिरी 27-10-2024 को इसी साइड पर लगी इस दिन 83 मजदूरों की हाजिरी थी वही चौथी हाजिरी दिनांक,28-10-2024 को भी इसी साइड पर लगा जो 40,40 मजदूरों को दो पार्ट में लगाया गया जो पड़ताल में फर्जी हाजिरी थी ।
🔴पड़ताल में मात्र दो दिन ही मिले लगभग एक घंटे कुछ मजदूर
जब इस हाजिरी की पड़ताल करने गए हमारे संवाददाता ने देखा तो जानकारी मिला कि 25,26,तारीख को कोई मजदूर मौके पर मिला ही नहीं जब तीसरे दिन इसकी पड़ताल किया गया तो उस दिन मात्र दो ट्राली मिट्टी गिरा कर 10 से 12 मजदूरों को कुदाल के पोजीशन में दिखा कर केवल फोटो खींच कर भेज दिया गया वही चौथे दिन की पड़ताल में केवल उसी दो ट्राली मिट्टी को पसार कर उतने ही मजदूरों को घर भेज दिया गया इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का किस तरह जिम्मेदारों की मिली भगत से इसका दुरपयोग किया जा रहा है और ये योजना फर्जी हाजिरी के आधार पर खुलेआम घोटाले की भेंट चढ़ रही है अब देखना होगा कि ब्लाक से लगायत जिले के जिम्मेदार इस मामले में कबतक जांच करते है और कबतक कार्रवाई होती है ।