जानें दुदही विकास खण्ड के किन दो गांवों में किस तिथि को लगी फर्जी हाजिरी

जानें दुदही विकास खण्ड के किन दो गांवों में किस तिथि को लगी फर्जी हाजिरी ।

खण्ड विकास अधिकारी बोले फर्जी हाजिरी पर होगी कार्रवाई ।

मु0 उमर अंसारी संवाददाता कुशीनगर..
Mob.9452316837
कुशीनगर जिले के दुदही विकास खण्ड इन दिनों मनरेगा योजना के फर्जी हाजिरी मामले में जिले में काफी चर्चा में है । कई गांव ऐसे है जहां मनरेगा योजना की धज्जियां उड़ाई जा रही है । ये योजना केंद्र सरकार की योजना है गरीब मजदूरों के लिए सरकार ने 100 दिन की गारंटी रोजगार योजना के नाम पर इसकी शुरुआत की । ताकि मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिल सके । लेकिन ये योजना सरकार के ही कर्मचारियों और अधिकारियों के लापरवाही के कारण भ्रष्टाचार भेंट चढ़ रही है । आइए जानते है बीते एक दिन पूर्व किन किन गांवों में लगी मनरेगा की फर्जी हाजिरी लगी । जहां मेरे संवाददाता ने खुद मौके पर जा कर इसका पड़ताल किया और लोगो से जानकारी जुटाई ।

बता दूं कि कुशीनगर जिले के दुदही विकास खण्ड के तहत दिनांक-30-10-2024 को हमारे संवाददाता ने दो गांवों का पड़ताल किया जिसमें पहला गांव बतरौली धुरखड़वा है जहां मनरेगा योजना के तहत दो सेट में हाजिरी लगाई गई थी जिसमें एक एक सेट में 46 मजदूर तो दूसरे सेट में लगभग 44 मजदूरों की उक्त तिथि को मनरेगा की हाजिरी लगाई गई थी जिसमें जब मौके पर इसका पड़ताल किया गया तो पता चला कि जो 15 पहले जो हाजिरी पर जो काम पूरा हो चुका था उसी साइड पर फर्जी हाजिरी लगा कर सरकार व उनके अधिकारियों के आंखों में धूल झोंक कर सरकारी पैसे का बांरदबांट किया जा रहा है 
🔴जाने कहां से कहां तक लगाई गई थी हाजिरी ।
एक सेट में जो बनवा टोला से रेलवे लाइन होते हुए गोरख गोंड के घर तक मिट्टी कार्य दिखा कर हाजिरी लगाई गई थी ।
वही दूसरी साइड का नाम दिया गया कि मोती चंद के खेत से नौका टोला नाजिर मियां के खेत तक मिटी कार्य दिखाया गया था ।
🔴जाने उक्त तिथि में दूसरे किस गांव में लगी फर्जी हाजिरी ।

वही उक्त विकास खण्ड के दूसरा गांव जंगल लाला छपरा में लगी हाजिरी का जब हमारे संवाददाता ने पड़ताल किया तो मनरेगा पोर्टल के हाजिरी में लिखा था कि चम्पा पुर सीसी रोड से अली हाफिजी के घर तक मिट्टी कार्य दिखा कर दिनांक.30-10-2024 को 70 मजदूरों की एक ही साइड पर हाजिरी लगाई गई थी जब इसका पड़ताल किया गया तो पता चला कि मौके पर एक भी मजदूर नहीं थे वहीं पुराना तस्वीर पोर्टल पर अपलोड कर अधिकारियों कर्मचारियों के आंखों में धूल झोंका जा रहा था वहीं जब ग्रामीणों से जानकारी लिया गया तो उन्होंने प्रधान,रोजगार सेवक,और मेठ के भय से कैमरे पर बोलने से इनकार कर दिए और जानकारी दिए कि दिनांक.24-10-2024 को काम पूरा हो चुका था और हाजिरी उसी पर आज भी फर्जी लगाई गई है काश की इस मामले में जिम्मेदार अगर अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन करते तो इस तरह इस योजना का मजाक नहीं बनता ।
🟢 इस मामले में जब खण्ड विकास अधिकारी दुदही से टेलीफोनिक वार्ता के दौरान जब बयान लिया गया तो उन्होंने कहा कि आप के द्वारा मुझे जानकारी मिला है मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनो गांवों का मस्टरोल जीरो करवा दिया जाएगा ।

🙏.....मेरे पाठकों के लिए अगली खबर अगले अंक में इसी ब्लाक का ।

Post a Comment

Previous Post Next Post