अपने ऑफिस और तहसील दिवस से नदारद रहे पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण अधिकारी

अपने ऑफिस और तहसील दिवस से नदारद रहे पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण अधिकारी 

न ही तहसील दिवस में..और ना ही अपने ऑफिस में मिले जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी 
….................
मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर..
9452316837
…...................................
शनिवार को ना ही अपने ऑफिस में और ना ही तहसील दिवस में मिले जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया।दिन में 11:30 पर उनके ऑफिस में उनकी कुर्सी खाली मिली। ऑफिस के कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो उन लोगों ने उनके बचाव में यह संभावना व्यक्त की कि श्री इकनौरिया तहसील दिवस में गए है।
 जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में खड्डा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था, पता करने पर पता चला कि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री इकनौरिया  वहां भी उपस्थित नहीं रहे ।
 इस संदर्भ में जब जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि वे बृहस्पतिवार को एक दिन की शुक्रवार को छुट्टी लेकर गए थे। चूकि शनिवार को तहसील समाधान दिवस था, अधिकांश जिला स्तरीय अधिकारी उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हैं परंतु वे नहीं ऑफिस में उपस्थित मिले और ना ही तहसील दिवस में।
 इस संबंध में संबंधित उच्च अधिकारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post