शिविर लगा कर चालकों का हुआ स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण

शिविर लगा कर चालकों का हुआ स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
9452316837
प्रदेश में दुर्घटनाओं एवं दुर्घटना में बढ़ती हुई मृतकों की संख्या में कमी लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है, जनसामान्य को यातायात वं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करके एवं इनके पालन के प्रति संवेदनशील बनाकर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कमी लाने सड़क पर अधिक आवागमन होने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत समस्त स्टेकहोल्डर विभागों के सहयोग से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (दिनांक 02.10.2024 से दिनांक 16.10.2024 तक) मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दृष्टिगत आज दिनांक 05.10.2024 को परिवहन निगम पड़रौना कैम्पस में आई कैम्प लगाकर अधिक से अधिक चालक / परिचालको के स्वास्थ एवं नेत्र परीक्षण कराया गया। परीक्षण कार्यकम में  डा० वी०एम० त्रिपाटी, एवं स्वास्थ व परिवहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्वास्थ एवं नेत्र परीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post