रामकोला में सचिव प्रधान के मिली भगत से सरकारी धन का बंदरबांट
नियम कानून को ताक पर रख कर कई व्यक्तिगत खातों में भेजे गए सरकारी धन
मु0 उमर अंसारी/राजेश चौहान संवाददाता...
कुशीनगर.....
कुशीनगर जिले रामकोला विकास खण्ड में राज्य वित्त के पैसों को गांव के प्रधान के चहेतो व प्रधान के व्यक्तिगत खाते में सरकारी धन भेज कर धन के बंदरबांट का मामला प्रकाश में आया है ।
जानकारी के अनुसार रामकोला विकास खण्ड के गांव चंदन पूर में एक दिनेश नामक व्यक्ति के खातों में विभिन्न परियोजनाओं में मटेरियल एवम मजदूरी के नाम पर लगभग 5 लाख से अधिक धनराशि व्यक्तिगत खातों में भेज कर राज्य/केन्द्रीय वित्त से भुक्तान कर सचिव व प्रधान द्वारा धन का गमन कर लिया गया है वही सूत्रों की माने तो प्रधान के व्यक्तिगत खाते में 94,570 रुपया 21 मार्च 2024 को रामकोला कप्तानगंज मार्ग से सुनीता पाण्डे के घर तक नाली निर्माण नामक परियोजना पर भुक्तान किया गया है इस परियोजना का जिओ टैग ब्लाक कैंपस से ही कर दिया गया है जो नियम विरुद्ध है अगर पूरे परियोजना पर जिम्मेदार ईमानदारी से जांच कर दे तो प्रधान व सचिव पर कार्रवाई तय है ।
Tags
सरकारी धन का गमन