बाढ़ के खतरे में दर्जनों गांव प्रशासन ने शुरू करवाई मुनादी

बाढ़ के खतरे में दर्जनों गांव प्रशासन ने शुरू करवाई मुनादी 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
कुशीनगर जिले के दर्जन भर गावों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से मुनादी शुरू कर दिया गया है जिला प्रशासन ने लोगो से अपील करते हुए कहा की आप सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाने की अपील किया है ।
बता दूं की इसबार के बरसात ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है जिससे की नेपाल ने बाल्मिकी बैराज से भारी मात्रा में बड़ी गंडक नदी में पानी छोड़ा है पानी से खड्डा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों खतरे की आशंका बनी हुई है जानकारी के मुताबिक 3 लाख 84 हजार से अधिक क्यूसेक पानी नेपाल देश ने डिस्चार्ज किया है जिससे नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने दर्जनों भर गांव के लोगो ने मुनादी करवाते हुए लोगो से अपील किया है की आप लोग जल्द सुरक्षित स्थान पर चले जाए जिला प्रशासन ने कहा की शिवपुर,बसंतपुर,हरिहरपुर, नारायनपुर, मरचहवा, बकुलादह,बालगोविंद छपरा,आदि गांवों में बाढ का खतरा बना हुआ है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post