सहकारी समितियों के प्रबंध कमेटी के रिक्त पदों का निर्वाचन 09 अगस्त से 20 अगस्त के मध्य
उक्त निर्वाचन हेतु संबंधित समितियों के सचिवों को विवरण उपलब्ध कराने हेतु दिए गए निर्देश
मु.उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर.....
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता/ जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि मा० निर्वाचन आयुक्त, उ०प्र० राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के आदेश के क्रम में सहकारिता, आवास, मत्स्य, दुग्ध, उद्यान एवं खाद्य प्रसंकरण, हथकरघा एवं बस्त्रोद्योग खादी तथा ग्रामोद्योग, रेशम तथा उद्योग विभाग की निर्वाचन योग्य प्रारम्भिक सहकारी समितियों की प्रबन्ध कमेटी / रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु 09.09.2024 से 20.09.2024 के मध्य कराये जाने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है।
उक्त के क्रम में उन्होंने सभी सम्बन्धित को अवगत कराया है कि उपरोक्त समितियों के प्रबन्ध कमेटी / रिक्त पदो के निर्वाचन योग्य समस्त प्रारम्भिक सहकारी समितियों (वेतनभोगी) एवं अन्य उक्त प्रकार की सहकारी समितियों की प्रबन्ध कमेटी / रिक्त पदो जिनका निर्वाचन होना है के सम्बन्धित समितियो का नाम, सचिव का नाम, पता, मो०नं० तथा विभाग का ई-मेल आईडी प्रेषित करते हुये क्षेत्र अवधारण शुल्क की धनराशि मु० 1250/-रू० एक सप्ताह के अन्तर्गत विकास भवन रविन्द्रनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में "राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के खाता संख्या- 4778000100013032 में जमा कराकर जमा रसीद की प्रमाणित छाया प्रति प्रस्तावित क्षेत्र अवधारण, निर्वाचन क्षेत्रवार संस्थावार गत निर्वाचन में क्षेत्र अवधारण की छाया एवं मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति अनिवार्य रूप से दिनाँक 06.08. 2024 तक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता कुशीनगर के कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करे जिससे इस समितियो के निर्वाचन की प्रक्रिया समय से प्रारम्भ की जा सके। यदि उक्त सूचनायें न देने एवं क्षेत्र अवधारण शुल्क जमा न होने पर निर्वाचन सम्पन्न नही हो पायेगा तो इसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित संस्था के सचिव / विभाग सचिव की होगी।