सात को लखनऊ में एमडी एनएचएम कार्यालय का होगा घेराव
मु.उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
कुशीनगर :- उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के अंतिम चरण में 7 अगस्त को लखनऊ में एम0डी0 एन एच एम के कार्यालय का घेराव करेंगे एन एच एम के संविदा कर्मचारी।
इस बात की जानकारी देते हुए एक प्रेस वार्ता में संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस प्रदेश व्यापी आंदोलन में कुशीनगर से सैकड़ों की संख्या में डॉक्टर, ए एन एम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, बीपीएमयू, एनटीईपी, आरबीएसके, एलटी आदि संवर्ग के संविदा कर्मचारी बस, ट्रेन और निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचेंगे और शान्ति पूर्ण तरीके से एम0 डी0 एनएचएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
Tags
लखनऊ का घेराव