चोरी की पांच बाइकें बरामद,तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की पांच बाइकें बरामद,तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर.....
पडरौना,कुशीनगर। चौरा खास थाने की पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की पांच बाइकों को बरामद किया है। तीन शातिर चोर अवैध असला के साथ पुलिस के हाथ लगे हैं। बरामद बाइकों की कीमत करीब तीन लाख पच्चास हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार चोरो के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
एससी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि चौराखास थाने की पुलिस ने मंगलवार को बलियवा भगत पुलिया के पास से चोरी की पांच बाइकों को बरामद करते हुए तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। इन चोरो की पहचान सद्दाम अली पुत्र मुसाफिर अली ग्राम सरगटिया थाना कसया व अभिषेक यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम कछुहिया थाना कसया समेत मनीष प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति थाना कसया के रूप में हुई है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि यह चोर  मोटरसाइकिल के बारे में पहले हुए रेकी करते थे,इसके बाद मौका देखकर चुरा लेते थे,इसके बाद मोटरसाइकिलों को भेज देते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ चंद्रभूषण प्रजापति,वरिष्ठ उप निरीक्षक आकाश कुमार ग्वाल,उप निरीक्षक नबीस अहमद,कांस्टेबल अश्विनी यादव,कांस्टेबल नंदकिशोर सिंह,कांस्टेबल जगदीप खरवार, कांस्टेबल अनूप मिश्रा शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post