बैंक में चोरी गये माल कीमत लगभग 05 लाख के साथ 01 शातिर चोर गिरफ्तार
मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर....
बतादूं कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण तथा कुन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.08.2024 को महुआरी तिराहा के पास से बैक में चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया गया है पुलिस की पूछ ताछ में आरोपी ने अपने अपराध का तरीका भी बताया है ।
अपराध करने का तरीका
अभियुक्त महाराणा प्रताप इण्टर कालेज गोरखपुर से वर्ष 2019-20 मे इण्टर पास कर फीटर ट्रेड से आईटीआई नीना थापा सुहास निजी औद्योगिकीकरण कूडा घाट गोरखपुर विद्यालय से डिग्री ली तथा उसके बाद अभियुक्त एओ स्मिथ मल्टीनेशनल कम्पनी मे ठेकेदारी के बेस पर कार्य करने लगा जिनके स्टोर में अभियुक्त गोदरेज जैसी कई कम्पनीयो के बडे-बडे लाकर, स्ट्रांग रुम के प्रयोजन से बैंको इत्यादि मे भारी मात्रा मे नगद रुपये को स्टोर कर रखने के काम आती है तथा जिन पर ऐलार्म व सेन्सर लगा रहता है को भली-भांति देखकर उनकें सिस्टम को समझ कर अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए सेंध लगाकर स्ट्रांग रुम में प्रवेश कर गैस कटर जिसमे आक्सीजन सिलेण्डर व केन मे ब्यूटेन गैस के मिश्रण से स्ट्रांग रुम की लोहे की चारदिवारी को काटने का प्रयास किया जारहा था ।
Tags
बैंक में चोरी