विधायक ने किया पतंजलि आरोग्य केन्द्र का उद्घाटन

विधायक ने किया पतंजलि आरोग्य केन्द्र का उद्घाटन

मु0 उमर अंसारी संवाददाता
कुशीनगर जिला....
स्थानीय उपनगर में संचालित देवड़ा मार्ट में योग गुरू रामदेव व आचार्य रामकृष्ण द्वारा प्रदत्त पतंजलि आरोग्य केन्द्र शुभारंभ विधायक डॉ असीम कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होने अपनी सरकार की प्राथमिकताएं भी गिनाई। विधायक डॉ असीम कुमार ने कहा कि कस्बे में खोले गए इस पतंजलि आरोग्य केन्द्र पर स्वामी रामदेव की आयुर्वेदिक दवाओं के साथ अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं प्राप्त हो सकेंगी। इससे क्षेत्र वासियों को धन की बचत तो होगी ही साथ ही स्वदेशी को प्रोत्साहन भी मिलेगा। वही केन्द्र के स्वामी व उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय देवड़ा ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान करते हुए ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
 इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनिया त्रिभुवन जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, पारस राय, डॉ अजय कुशवाहा, पकंज देवड़ा, छोटे लाल वर्मा, अजय वर्मा, आशीष वर्मा,  राजू राय, आशिष वर्मा, प्रह्लाद केशरी, विनय तिवारी आदि सहित लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post