पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण तथा शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए लगवायी गयी दौड़   
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....                  
आज दिनांकः 02.08.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ‘श्री सन्तोष कुमार मिश्रा’ द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी तत्पश्चात परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनायें रखने के लिए ड्रिल करायी गयी । साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112 व थानों के वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव हेतु व उपकरणों से घटना स्थल को सुरक्षित करने का अभ्यास कराते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । जनपद के विभिन्न थानों से परेड मे उपस्थित थाने के वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने हेतु सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश । पुलिस लाइन निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा गणना कार्यालय में विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक करते हुए सम्बन्धित को अभिलेखों को अद्यतन रखने लिए एवं पुलिस लाइन मेस ,पुलिस लाइन कार्यालय, बैरक, ,रेडियो शाखा, ,आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए गयें ।
उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट , प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, पी0आर0ओ0 तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।


सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post