लो वोल्टेज और बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों ने किया हाइडिल का घेराव

लो वोल्टेज और बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों ने किया हाइडिल का घेराव 

पड़रौना में तैनात जेई के खिलाफ भाजपा नेता व व्यापार मण्डल ने खोला मोर्चा, हटाने की मांग की 

मु.उमर अंसारी संवादाता
कुशीनगर.....
कुशीनगर। व्यापारी व भाजपाइयों ने संयुक्त रूप से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण पडरौना के कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग किया। वही प्रदर्शन कर रहे नेताओं व व्यापारियों ने पडरौना में तैनात भ्रष्ट जेई की लगातार शिकायतों को भी अधिशासी अभियंता विद्युत के सामने उठाया और तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग किया।
 बताते चलें कि इस दौरान प्रदर्शन कर रहे पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रमोद शाह ने कहा कि पडरौना नगर एवं ग्रामीण अंचल में भीषण विद्युत कटौती व लों वोल्टेज से संबंधित 29 जुलाई 2024 को एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारी और कर्मचारी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं तथा अधिकारी व कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं, जो क्षम्य योग्य नहीं है। इनके करतूतों से आम जनता एवं व्यापारी समाज में भीषण आक्रोश व्याप्त है। वहीं श्री शाहा ने कहा कि जनहित की समस्या को देखते हुए पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने भी धरना में सहयोग किया और अगर विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या खत्म नहीं होती है तो यह लड़ाई आगे भी जारी रखी जाएगी। इस दौरान बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विद्युत वितरण खंड पडरौना पर पहुंचे व्यापारी व नेताओं ने और पडरौना में तैनात भ्रष्ट जेई सरताज अली के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि इनके कारनामों का चर्चा सारेआम है। इनको कठोर दंड मिलना चाहिए और पडरौना से तत्काल इनको हटाना भी चाहिए। जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पडरौना संजय सागर ने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा और जेई सरताज अली के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मौके पर पहुंचे सदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल ने कहा कि हम जनता के साथ हैं और जनता के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे श्री जायसवाल ने कहा कि अगर बिजली विभाग एयर लिफ्ट की मांग करता है तो विधायक निधि से व्यवस्था करने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से राजेश सैनी व्यापार मंडल, रवि सिंह, विकास दीक्षित डीसीएफ चेयरमैन, अशोक मिश्र, जीतेद्र जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल, सतीश सिंह पटेल, राजन पटेल, मोहन सिंह, नन्दलाल गुप्ता, दिपक पाठक, श्याम साहा, सतीश पटेल, पिंटू जायसवाल, संजय जायसवाल, महेन्द्र सिंह व जीतेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों व्यापारी व भाजपाई उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post