शिकायतकर्ता को ग्राम पंचायत के खिलाफ डीएम को शिकायत करना पडा महंगा

शिकायतकर्ता को ग्राम पंचायत के खिलाफ डीएम को शिकायत करना पडा महंगा 

प्रधान और उसके गुर्गों ने की शिकायतकर्ता की सरेआम पिटाई विडियो वाइरल

मु0 उमर अंसारी संवादाता.....
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड फाजिलनगर,के ग्राम सभा नाथापट्टी निवासी बाबू जान ने विकास कार्यों में हुए धांधली की शिकायत जिलाधिकारी से शपत पत्र देकर जांच का मांग किया था । जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिलास्तरीय कमेटी ने 10/07/2024 को जांच करने के लिए आदेश खण्ड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान संजय चौरसिया को दिया । जांच से बौखलाए प्रधान ने अपने भाई भतीजा और अपने पाले हुए गुंडों के साथ बाबू जान को मारने लगे और मारते हुए बादू  चौराहा चौक पर लाकर बेरहमी से पीटने लगे जैसे,उसकी हत्या करने के नियत से पिटाई किया । उसका हाथ तोड़ने का प्रयास भी करने लगे । व्यापारियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से उसकी जान बची । मौके पर पहुंची पुलिस बाबू जान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले जाकर इलाज कराया और मेडिकल बनवाया ,स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया

Post a Comment

Previous Post Next Post