विकास खण्ड पड़रौना क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता ने किया नोटरी शपथ पत्र पर लिखित शिकायत

विकास खण्ड पड़रौना क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता ने किया नोटरी शपथ पत्र पर लिखित शिकायत ।

सूत्रों ने कहा राजनीतिक दबाव के कारण आज तक नहीं हो सका मामले का जांच शिकायतकर्ता ने किया व्यापक भ्रष्टाचार का दावा ।

मु0 उमर अंसारी संवाददाता कुशीनगर....
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पड़रौना के एक गांव में बीते दिनो एक शिकायतकर्ता ने नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी कुशीनगर को लिखित शिकायत किया गया था जिसपर जिलाधिकारी कार्यालय से जांच करने का जिम्मा जिले के परियोजना निदेशक को दिया गया लेकिन मामला आज भी ठंडे बस्ते में है सूत्रों की माने तो शिकायतकर्ता ने पुनः उसी मामले को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से दोबारा मिलकर जांच कर कार्रवाई की मांग का मन बनाया है पूर्व लिखित प्रार्थना पत्र के अनुसार  शिकायतकर्ता ने 6 बिंदुओं पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी और बिना काम कराए सरकारी धन गमन का आरोप भी लगाया था शिकायतकर्ता का दावा है कि ग्राम प्रधान और सचिव के मिली भगत से ग्राम पंचायत में तमाम तरह के बजट निकाले गए और अबतक कोई काम नहीं हुआ है कुछ अधूरा में छोड़ कर सरकारी पैसों का बंदरबांट किया गया है मामला लगभग सभी जिम्मेदारों के संज्ञान में होने के बाद भी आखिर किस दबाव में जांच कर कार्रवाई नहीं हो सका आज भी ग्रामीण इंतजार में है ।
      बतादूं कि मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पड़रौना क्षेत्र के ग्राम सभा बंगाली पट्टी का है जहां के वार्ड नंबर 3 के सदस्य बिहारी कुशवाहा पुत्र सुखराज कुशवाहा ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर गमन करने और मामले की 6 बिंदुओं पर जांच की मांग की है उसका दावा है की अगर अधिकारी इस मामले में ईमानदारी पूर्वक जांच किए तो ग्राम प्रधान के गमन का राज खुल सकता है लेकिन सूत्र बताते है इस मामले की जांच जिले के परियोजना निदेशक को मिला था लेकिन राजनीतिक दबाव के नाते आज तक मामले की जांच पूरी नहीं हो सका वही इस मामले में शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से दोबारा मिलकर उसी नोटरी शपथ पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की मांग कर सकता है *क्या है आरोप।
शिकयत नम्बर (1) धामसमा बंगालीप‌ट्टी के वार्ड नं0-3 नाली मरम्मत इण्टर लॉकिंग व स्ट्रीट लाईट के नाम में बिना कार्य कराये भुगतान करा लिया गया ।

1- ग्राम प्रधान के द्वारा ग्रामसभा में जमुना सिंह के घर से पुलिया तक नाली मरम्मत व ह्यूम पाईप का कार्य कराने के नाम पर ग्राम प्रधान द्वारा बिना कोई कार्य कराये ही मिली भगत करके सरकारी घन का भुगतान करा लिया गया है।

2- ग्राम प्रधान के द्वारा बनारसी के घर से काली स्थान तक ईण्टर लॉकिंग का आधार अधूरा काम कराकर पूरे काम का भुगतान करा लिया गया है जो कि एक वर्ष के अन्दर पूरा ईन्टर लॉकिग ध्वस्त हो चुका है।

3- ग्राम प्रधान के द्वारा पोल पर आधा अधूरा व खराब स्ट्रीट लगवाया गया है जो कि एक वर्ष के अन्दर ही सारा स्ट्रीट लाईट पूर्ण रूप से खराब हो चुका है।

4- ग्राम प्रधान के द्वारा प्राथमिक विद्यालय में खेल सामग्री के नाम पर पर आधा अधूरा व खराब सामग्री दिया गयाहै।

5- ग्रामसभा में दवा छिड़काव के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया जबकि आज तक ग्रामसभा में कोई भी दवा छिड़काव नहीं हुआ है।

6- हैण्ड पम्प मरम्मत के नाम पर भुगतान कराया गया है जबकि ज्यादातर सरकारी हैण्ड पम्प आज भी खराब पड़े है व कुछ हैण्ड पम्प ही मौजूद नहीं है।

इस तरह से शिकायतकर्ता द्वारा नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से लिखित शिकायत के बाद भी आज तक न जांच हुआ न कोई कर्रवाई जो सरकार के छवि को धूमिल करने का प्रयास माना जा रहा है ऐसे में योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का दावा किया किया है जो दावा खोखला साबित हो रहा है अब देखना होगा कि इस मामले को जिम्मेदार अधिकारी कितना दबाते है या जांच कर कार्रवाई करते है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post