मुहर्रम में शासन द्वारा जारी निर्देशो का करे शत प्रतिशत पालन पुलिस अधीक्षक

मुहर्रम में शासन द्वारा जारी निर्देशो का करे शत प्रतिशत पालन.. पुलिस अधीक्षक

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
पडरौना,कुशीनगर ! आगामी मुहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने व शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टि से जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जैसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के निर्देशन पर आज थाना कोतवाली पड़रौना के बॉसी चौकी क्षेत्र के सभी ताजियादारो व मौलाना के साथ आवश्यक बैठक चौकी बॉसी पर की गई।जिसमे चौकी प्रभारी बॉसी उ०नि०गौरव कुमार वर्मा ने बताया कि हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि आने वाला त्यौहार मुहर्रम सकुशल व शांति पूर्वक सम्पन्न कराया जाए।जिसके लिए हम सभी को सरकार द्वारा त्यौहार के गाइड लाइन का पालन करना होगा,अपने मुहर्रम जुलुस में किसी भी अराजक तत्वो को शामिल न होने दे,साथ ही साथ ताजिया व डी जे की ऊँचाई मानक के अनुरूप हो,कही पर किसी प्रकार की धर्म जाति मजहब पर फिजूल वार्ता न करे।जुलूस के दौरान यदि कोई भी समस्या होती है तो आपलोग ततकाल पुलिस की मदद ले।जोश में आकर कोई ऐसा कार्य न करे जिससे कानून व्यवस्था में व्यधान उत्पन्न हो।उपद्रव मचाने व कानून व्यवस्था खराब करने वालो से सख्ती से निपटा जाएगा।।उक्त बैठक में जंगल शाहपुर,गम्भीरिया ,सिंगापट्टी, बॉसी,त्रिलोकपुर खुर्द,आदि ग्राम सभाओं के तजियादार ,हे का सुनील सिंह,हे का बाबूराम,हे का देवेंद्र यादव,हे का अखिलेश सिंह,का अंकुर सिंह,का ज्ञान सूर्यवंशी,का चंद्र प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post