125 स्कूली वाहनों की जांच मे 25 वाहन मिले अनफिट
13 जुलाई तक चलेगा जांच अभियान
मु0 उमर अंसारी संवादाता.....
कुशीनगर, शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा डेढ दर्जन विद्यालयों के जांच किये गये 125 वाहनों मे 25 वाहन अनफिट मिले, जिन्हें विभाग ने एक सप्ताह के भीतर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। यह अभियान 13 जुलाई तक चलेगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मोहम्मद अजीम और संभागीय निरीक्षक तकनीकी आरडी प्रसाद वर्मा ने सोमवार को कुल 18 स्कूलों के 125 वाहनों की जांच की। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट तथा सुप्रीम कोर्ट की तरफ जारी की गई स्कूल वाहनों की गाइडलाइंस व मानक के अनुरूप ही विद्यालय संचालक स्कूल वाहन संचालन कर सकते है। उन्होंने कहा कि जो स्कूली वाहन मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं, वह शीघ्र पूरा कर ले। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान सड़क पर मिले अनफिट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Tags
वाहन जांच