महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण को किया गया शुरू
30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
कुशीनगर सेन्ट आरसेटी कुशीनगर द्वारा 30 दिवसीय महिला सिलाई का प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को जिला अग्रीण प्रबन्धक संतोष कुमार, आरसेटी निदेशक राम कुमार, और फैकल्टी जयप्रकाश प्रजापति के द्वारा किया गया।
एलडीएम कुशीनगर ने सिलाई के रोजगार के बारे में सभी प्रशिक्षार्थीयो विस्तार पूर्वक बताया । यह व्यवसाय आप अपने घर से शुरू कर सकते है इसमें ज्यादा पूंजी लगाने की आवश्यकता भी नहीं है क्योंकि ग्राहक अपना कपड़ा खुद लेके आता है आपको बस बढ़िया से सिलाई आनी चाहिए उसके बाद देखिए कैसे आप आपने घर से अच्छा पैसा कमा सकती है। इस समय फैशन का जमाना चल रहा है लोग हर सीजन में नए कपड़े खरीद रहे है और नए तरह की डिजाइन में सिलवाना चाहते है मतलब यह व्यवसाय कभी बंद होने वाला नहीं है इस लिए आप लोग इसे खूब मन लगाकर करिये। संस्था के निदेशक ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण को शुरू किया गया था की आप लोग आत्मनिर्भर बने क्योंकि इस क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावना है। अन्त में संस्थान के फैकल्टी जय प्रकाश प्रजापति द्वारा अपने अतिथियों और प्रशिक्षार्थियों का आभार व्यक्त करते हुये प्रशिक्षण का समापन कराया।।इस अवसर पर गुड्डी यादव, रंजना, आशा देवी, चंदा, आदि प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहें
Tags
सिलाई प्रशिक्षण