बाल विकास के तहत 110 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बाल विकास के तहत 110 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विशुनपुरा :- विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में आज 
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमे सैकड़ों बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया वही इसकी अध्यक्षता कर रहे डॉ विनोद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जारी योजना जिसके तहत जिले में बड़े पैमाने पर बच्चो का परीक्षण किया गया वही कोई बीमारी मिलने पर सरकार को रिपोर्ट किया जाता है ताकी बच्चे का समय से इलाज हो सके वही इस कार्यक्रम में आए डॉ शिप्रा मिश्रा के द्वारा 110 बच्चों का हेल्थ चेकप कर दवा दिया गया साथ ही 8 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  विशुनपुरा पर रेफर किया गया।इस मौके पर एएनएम मंजू भारती, सुमंत कुशवाहा, मनोज कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक, अनुराधा पाण्डेय, मानसी वर्मा, शिक्षा मित्र किरण जायसवाल, अजय कुमार, आंगनबाड़ी सहायिका विद्यावती देवी, रसोइया गोधन, रामावती, नर्वदा मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post