लापरवाही से गई नवजात की जान सीएचसी कप्तानगंज

लापरवाही से गई नवजात की जान सीएचसी कप्तानगंज 

परिजनों ने डिलेवरी करवा रहे लोगो पर लगाए आरोप 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
कुशीनगर में कप्तानगंज सीएचसी पर महिला के प्रशव के दौरान लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया हैं... लापरवाही ऐसी की एक नवजात की मौत हो गई जिसके बाद अस्पताल पर परिजनों ने हंगामा कर दिया...बता दे कि आज सूबह कप्तानगंज के गांव बौलिया के रहने वाली नेहा देवी नाम की महिला को प्रशव के दौरान भर्ती करवाया गया..परिजनों का आरोप है कि बच्चे के ग़लत तरीके से डिलेवरी कराने और जमीन पर बच्चें के गिरने से बच्चें की मौत हुई..परिजनों ने यह अस्पताल स्टाफ पर यह भी आरोप लगाए की बच्चे की मौत की सूचना भी उनसे छिपाया गया... जब वे हॉस्पिटल से जाने की बात कहे तो उन्हें जाने भी नहीं दिया गया...जब उन्हें शक हुआ तो परिजनों ने हंगामा कर दिए जिसके बाद परिजनों को शांत करवाने की कोशिश की गई,इस मामले में सीएचसी कप्तानगंज प्रभारी रितेश सिंह ने कैमरे पर आने से मना कर दिए..इस मामलें में सीएचसी प्रभारी हंगामे की बात मान रहे है और परिजनों के लगाए गए आरोप की जब जांच की तो बच्चें की मौत पुष्टि की है साथ ही सीएचसी प्रभारी यह भी जानकारी दी कि अगर परिजन शिकायत पत्र देते हैं तो जांच करवा कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post