मोहर्रम को लेकर कोतवाली पडरौना में पीस कमेटी की अहम बैठक संपन्न
अवैध शस्त्र व डीजे पर सख्ती से रोक : SDM,CO पड़रौना
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
पडरौना,कुशीनगर : जिले में शनिवार को आगमी 17 जुलाई,बुधवार को आने वाले मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर सदर एसडीएम पडरौना व सीओ पडरौना की सरपरस्ती में कोतवाली पडरौना परिसर में मुस्लिम धर्मगुरुओं और ताजियादारों के बीच पीस कमेटी की अहम बैठक संपन्न हुई। आपको बता दे की पीस कमेटी में अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों की मोहर्रम त्योहार से जुड़ी तमाम समस्याओं को कोतवाली परिसर में मौजूद आला अधिकारियों ने सुना,और उन्हें तत्काल समाधान का आश्वासन व भरोसा दिलाया। पीस कमेटी में पडरौना सदर एसडीएम ने सरकार के शासनादेश के मुताबिक लोगों को जागरूक करते हुए प्रतिबंधित और अनावश्यक सामग्री को लेकर मोहर्रम जुलूस में निकलने पर रोक लगाई गई हैं। इसी क्रम में पडरौना सदर सीओ ने कहा कि मोहर्रम त्योहार में किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों पर सख़्ती से कार्रवाई की जाएगी,आप लोग मिलजुल कर अपना त्योहार अमन-चैन व शांति के साथ मनाएंगे,हम आपकी सहायता के लिए हमेशा हर वक्त खड़े रहेंगे,बैठक में मौजूद आला अफसरों समेत कोतवाल पडरौना ने लोगों से मोहर्रम का त्योहार शांति से मनाने की अपील करते हुए आगामी त्योहार कि दिली मुबारकबाद पेश की है।
बताते चलें कि कोतवाली परिसर में पीस कमेटी के अहम बैठक में मौजूद पडरौना नगर निवासी भाजपा सूफी संवाद महा अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी व मुस्लिम धर्मगुरु हाफिज मो.ताहिर ने आगामी मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर बैठक में आए लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि हालात-ए-पेशे नजर पर्व को मानने को लेकर जो सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी हुई है उसकी हमें भरपूर पालन करने की कोशिश करनी होगी, हाफ़िज़ ने कहा कि जिससे मौजूदा जिला प्रशासन और किसी अन्य समुदाय के लोगों को ठेस पहुंचने और दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ऐसे में हमें मिलजुल कर अमन शांति से बिना किसी जोर जबरदस्ती के साथ अपने त्योहार को मनाने की जरूरत है। उन्होंने पीस कमेटी में लोगों को पैग़ाम देते हुए कहा कि जिस बाग का माली ना हो वह बाग,बाग नहीं रहता,ऐसे में हम अपने युवा पीढ़ी नौजवान वर्ग के युवाओं को मौजूदा हालात के मद्देनजर समझाकर,जागरुक करते हुए त्योहार मनाने के लिए सबक देने की सख्त जरूरत है।
Tags
पीस कमेटी की बैठक