मु0 उमर अंसारी कुशीनगर
श्रवण मास की अब जल्द ही सुरुआत होनी है साथ ही मुस्लिम समाज के लोगो का त्योहार मुहर्रम भी काफी करीब है उन्ही दोनो त्योहारों को लेकर कुशीनगर पुलिस अपने तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है उसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद भी है आज उन्ही मामलो को लेकर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 04.07.2024 को थाना को0 पडरौना पर आगामी त्योहारों श्रावण मास, मुहर्रम को सकुशल, शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सर्किल सदर के थानों कोतवाली पडरौना. जटहाँ बाजार, रविन्द्रनगर के पुलिसकर्मियों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक गोष्ठी की गयी एवं त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा विवेचकों के लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा उनके शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की भी समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।
सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर
Tags
गोष्टी का अयोजन