विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जनपद में हुआ शुभारंभ

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जनपद में हुआ शुभारंभ

 हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

मु0 उमर अंसारी संवादाता.....
आज दिनांक 01.07.2024 को  विशेष संचारी रोग नियंत्रण एंव दस्तक अभियांन का शुभारम्भ रविन्द्रनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय से स्कूली बच्चो की रैली को माननीय जनप्रतिनिधि लल्लन मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष बी०जे०पी० एवं मा० फूलबदन कुशवाहा (हिन्दू वाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य) एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यकम्र अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी  तथा सहयोगी संस्था पाथ, यूनिसेफ एवं डब्लयू०एच०ओ० ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर बच्चो की रैली को रवाना किया। बच्चो ने अपने हाथ में साफ सफाई व जन-जागरुकता के नारे (सूकर मच्छर गंदा पानी, संचारी रोगो की रचे कहानी, चूहा मच्छर और छछुन्दर, आने ना दो घर के अन्दर, हम सबने ठाना है संचारी रोग भगाना है) कि तक्थिीया ले कर रैली मे नारे लगाकर आगे बढ रहे थे। रैली रविन्द्र नगर चौराहे से लेकर जिला चिकित्सालय होते हुऐ पुनः वापस विद्यालय में आकर स्वास्थ्य शिक्षा देकर समाप्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शपथ दिलायी गयी।

दस्तक अभियान (दिनांक-11.07.2024 से 31.07.2024 तक) के अन्तर्गत आशा घर घर भ्रमण कर स्वास्थ्य शिक्षा एंव साफ सफाई के बारे में जागरुक करेगी तथा बुखार, टी०बी०, फाईलेरिया, कालाजार, एंव कुष्ठ के रोगियो की लाईन लिस्ट तैयार करेगी एवं कुपोषित बच्चों का पता लगायेगी तथा घर के अन्दर पाये जाने वाले मच्छर प्रजनन के स्त्रोतों को नष्ट करेगी तथा क्षेत्र भ्रमण के दौरान दस्त के मरीज पाये जाने पर उन्हे ओ०आर०एस० एवं जिकं की गोलिया उपलब्ध करायेगी। अपना भ्रमण दर्शाने के लिए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चो के परिवार के घूरों पर स्टीकर लगायेंगी एवं संचारी रोगो के प्रति जागरुक करेंगी साथ ही आभा ID बनाएंगी।

01.07.2024 से 31.07.2024 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत 11 विभागो के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग का कार्य करते हुए समस्त गतिविधिया संपादित करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post