कोतवाली पडरौना में बुजुर्ग महिला को प्रभारी निरीक्षक ने किया मदद

कोतवाली पडरौना में बुजुर्ग महिला को प्रभारी निरीक्षक ने किया मदद

खाद्य सामग्री मुहैया करा कर पुलिस टीम के साथ भेजा घर 

उपेंदर कुशवाहा संवादाता....
पडरौना,कुशीनगर ! एसपी धवल जायसवाल ने जनपद की पुलिस को यूं ही मित्र पुलिस की संज्ञा नहीं दी गई है। विपत्ति आने पर पुलिस दूसरों की मदद करने के लिए हर समय तत्पर रहती है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को कोतवाली थाना परिसर में देखने को मिला जहां कोतवाली पडरौना शहर के कांसीराम आवास में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला जो दर दर हमेशा भटकती थी जिसे आज कोतवाली पडरौना परिसर में परेशान होकर घूम रही थी। पुलिस ने जब उससे परेशान होने का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि कांसीराम आवास में अकेली रहती है, उसके पास खाद्य सामग्री भी उपलब्ध नहीं है, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने अपने स्वयं बुजुर्ग महिला को आर्थिक मदद प्रदान की और और खाद्य सामग्री मुहैया कराकर थाने के पुलिस टीम के साथ उसके आवास घर के लिए भेजा। कोतवाल ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए भविष्य में किसी भी तरह की परेशान होने पर संपर्क करने को कहा। बुजुर्ग महिला ने पुलिस टीम को खूब आशीष वचन दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post