कुशीनगर में अनियंत्रित टेंपो ने घर के बाहर बैठे कई लोगों को रौंदा,एक बच्ची की मौत,4 घायल,2 रेफर

कुशीनगर में अनियंत्रित टेंपो ने घर के बाहर बैठे कई लोगों को रौंदा,एक बच्ची की मौत,4 घायल,2 रेफर

उपेंदर कुशवाहा संवादाता.....
पडरौना,कुशीनगर। पडरौना दुदही मार्ग सिधुआ बाजार चौकी के सामने रविवार कि देर रात सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर घर के बाहर बैठे एक ही परिवार के कई लोगों को रौद मौके से फरार हो गया । इसमें नौ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकी चार लोग घायल हो गए। घायलों को चौकी पुलिस व आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इसमें दो लोगों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है,जिनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है! कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र की जंगल पचरुखिया गांव के टोला फकिरहवा निवासी एक टेंपो चालक गांव के ही कुछ लोगों को टेंपो से ट्रेन पकड़ने के लिए पडरौना रेलवे स्टेशन पर लेकर जा रहा था। अभी वह पडरौना दुदही मार्ग स्थित सिधुआ बाजार चौकी के सामने पर पहुंचे था,कि इसी बीच टेंपो अनियंत्रित होकर घर के बाहर बैठे कई लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान जंगल बनवीरपुर गांव सिधुआ बाजार निवासी रंगीला वाल्मीकि की नौ वर्षीय अंजलि की मौत हो गई ! जबकि जितेंद्र पुत्र लालमन वाल्मीकि उम्र 45 और किशन पुत्र जितेंद्र उम्र 12 वर्ष अनुपा देवी पत्नी रामछबीला उर्म 60 वर्ष समेत सवारी पत्नी रंगीला भी बुरी तरह से घायल हो गए ! घटना के बाद परिवार के लोगों के चीख पुकार की आवाज सुन अगल-बगल के लोग जुट गए ! मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार राय ने अपने सिपाहियों के साथ ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा ! मृतक अंजली की पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दी है ! इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि टेंपो वाहन स्वामी के खिलाफ अभियोग पंचकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है !

Post a Comment

Previous Post Next Post