सूचना विभाग की त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी का आज हुआ शुभारम्भ
विकास प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं से रूबरू होगें जनपदवासी-मा0 विधायक सदर
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे, औद्योगिक गलियारों, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का प्रदेश है। विधायक सदर
हमारा उत्तर प्रदेश प्रकृति और परमात्मा की अनुकंपा का उत्तम प्रदेश है।विधायक सदर
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, नये कीर्तिमानों एवं नीतियों से सम्बन्धित बुद्धा पार्क में आयोजित त्रिदिवसीय *विकास प्रदर्शनी* का शुभारम्भ मा0 विधायक पड़रौना मनीष कुमार जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विंग कमांडर आलोक सक्सेना व अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार ने अतिथियों व पत्रकारों को विकास प्रदर्शनी में लगे सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
प्रदर्शनी का शुभारम्भ करते हुए मा0 विधायक पडरौना ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू व परिचित कराने हेतु इस विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
मा0 विधायक ने विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रदर्शनी में लगे विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों/नये कीर्तिमानों का अवलोकन करने हेतु उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में आने की अपील किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, एक जनपद एक उत्पाद, 9 करोड़ से अधिक लोगो को आयुष्मान योजना से आच्छादित होने सहीत अन्य योजनाओ से अच्छादित होते व मेडिकल कालेज निर्माण की तरफ अग्रसर सहित अन्य विकासपरक कार्यो व योजनाओं पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित मीडिया बंधुओं से मीडिया के माध्यम से लोगो को प्रदर्शनी में आकर सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत होने की अपील की। उन्होंने कहा की आज हमारा प्रदेश प्रकृति और परमात्मा की अनुकंपा का उत्तम प्रदेश है। उत्तर प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे, औद्योगिक गलियारों, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का प्रदेश है।
विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षा के विभिन्न उपकरणों AK 203 असॉल्ट रायफल आदि में आत्मनिर्भरता हासिल करने के क्षेत्र अग्रसर होने तथा उज्जवला गैस कनेक्शन के अंतर्गत विभिन्न पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले गैस कनेक्शन, 82 किलोमीटर रैपिड रेल आदि योजनाओं पर बल दिया।
अपर जिला सूचना अधिकारी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहितार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास के पथ पर अग्रसर नये आयामों सहित जनपद के विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन मानस को एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं की समग्र जानकारी मिल रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी आज से प्रारम्भ होकर 7 मार्च को शाम तक संचालित रहेगी। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं, स्वास्थ्य, कौशल, रोजगार, कृषक, ऐतिहासिक व अध्यात्मिक विरासत व धरोहर प्रदेश व देश की प्रगति में अग्रसर विभिन्न योजनाओं नीतियों के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने जनपदवासियों महिलाओं, युवाओं, छात्र/छात्राओं से अपील किया की इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् आपको योजनाओं से सम्बन्धित क्रियान्वयन हेतु समग्र जानकारी प्राप्त होगी।
उक्त के अवसर पर जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार अन्य विभागों के अधिकारी गण के साथ प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण सहित सूचना विभाग से जियाउद्दीन अंसारी उर्दू अनुवादक तथा अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Tags
प्रदर्शनी