दिवानी न्यायालय में विभिन्न पदों पर साक्षात्कार हेतु तिथि निर्धारित
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर रविकांत यादव ने समस्त आवेदकगण (Chief Legal Aid Defence Counsel, Deputy Chief Legal Aid Defence Counsel & Assistant Legal Aid Defence Counsel) को अवगत कराया है कि Assistant Legal Aid Defence Counsel हेतु प्रथम 30 आवेदकों का साक्षात्कार दिनांक 12.03.2024 व अन्तिम 29 आवेदकों का साक्षात्कार 13.03.2024 को, Deputy Chief Legal Aid Defence Counsel हेतु साक्षात्कार दिनांक 16.03.2024 व Chief Legal Aid Defence Counsel हेतु साक्षात्कार दिनांक 18.03.2024 को समय 10:30 बजे होना सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया की Chief Legal Aid Defence Counsel हेतु प्राप्त कुल आवेदनों में से 5 आवेदन व Deputy Chief Legal Aid Defence Counsel हेतु प्राप्त कुल आवेदनों में से 5 आवेदन पत्र निरस्त किये गये है।
उन्होंने समस्त आवेदकगण, जो पात्र हैं, जिनका आवेदन निरस्त नहीं हुआ है, वे अपने पद के आवेदन के अनुसार निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार हेतु अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ ए०डी०आर० भवन में समय प्रातः 10 बजे उपस्थित होने का कष्ट करें।
Tags
दीवानी