महिला दिवस पर इंसाफ मांग रहा फरियादी कहा बाकि आरोपियों की हो गिरफ़्तारी

महिला दिवस पर इंसाफ मांग रहा फरियादी कहा बाकि आरोपियों की हो गिरफ़्तारी 
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
कुशीनगर जिले में बीते दिनों एक विवाहिता के मामले में लगे हत्या के आरोप में एक फरियादी कि फरियाद पर जिले के थाना रविंद्र नगर धुस पर मुकदमा अपराध संख्या 126/2023, धारा 302, 314, 498ए, 3/4 डी०पी० एक्ट में  पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमे फरियादी के अनुसार मात्र एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था बाकि शेष की गिरफ़्तारी अब भी बाकि शेष अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर एक फरियादी ने आज महिला दिवस के जलूस में शामिल होकर पुलिस अधीक्षक के नाम तहरीर लेकर न्याय की मांग किया है पीड़ित ने तहरीर के में लिखा कि मेरी बहन गीता देवी की हत्या आपस में साजिस व सहमति करके जहर देकर दिनांक 28.06.2023 को बेलही रसूलपुर उसके ससूराल वालों ने कर दिया है। निवेदन है कि हम प्रार्थीगण पांच अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बंध में आपको पूर्व में भी ज्ञापन दे चुके हैं स्थानीय पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण अभी तक पांच अन्य अभियुक्त गिरफ्तार नही हो सके अतः श्रीमान जी से फिर से आज दिनांक 08.03.2024 को इन 5 सह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आपसे गुहार लगा रहे हैं इस कम में थाना रविन्द्र नगर घूस से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पद यात्रा कर अपनी पीड़ा आपके समक्ष जाहिर किया जा रहा है दिनांक 30.12.2023 को सिर्फ एक अभियुक्त रवि प्रताप शुक्ल पुत्र स्व० सुरत शुक्ल की गिरफ्तारी हुई है बाकि के शेष आरोपियों कि गिरफ़्तारी को लेकर महिला दिवस के जलूस के माध्यम से गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post