पडरौना ब्लाक में मनरेगा धांधली को लेकर मुख्यमंत्री से हुई लिखित शिकायत


पडरौना ब्लाक में मनरेगा धांधली को लेकर मुख्यमंत्री से हुई लिखित शिकायत 

मनरेगा में धांधली को लेकर विशेष सचिव ने जिलाधिकारी कुशीनगर को दिए निर्देश 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता कुशीनगर....
Mob-9452316837
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पडरौना हमेशा से सुर्खियों में रहा इस विकास खण्ड में केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त तमाम योजनाओं के तहत हुए विकास कार्यों में सही मायने में अनीमितता मिलने के बाद भी मामले में जांच कर्ताओ के द्वारा लीपा पोती किया गया है आज कल एक और मामला काफ़ी सुर्खियों में रहा जहाँ मनरेगा योजना के तहत काफ़ी संख्या में मजदूरों की हाजिरी लगाई जाती है लेकिन मौके पर कोई मजदूर नहीं दिखाई देते है जबकि इस मामले को लगातार क्षेत्र पंचायत ग्राम पंचायत के द्वारा लगाई गई फर्जी हाजिरी पर संवाददाताओं के द्वारा रियलीटी देखा गया पता चला की जो काम लगभग दो माह पहले हुए है उसी काम को दिखा कर कभी 30 मजदूर तो कभी 40 से 45 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जाती है इस खेल में उच्च अधिकारी अपनी अहम भूमिका ये निभा रहे है की मामले सत्य जानकारी होने के बाद भी आखिर ऐसी कौन सी मज़बूरी है जो न जांच करवाते है न कोई कार्रवाई इन्ही सब मामलो को लेकर एक शिकायतकर्ता ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व विशेष सचिव मुख्यमंत्री को लिखित तहरीर देकर मामले की किसी जांच एजेंसी से करवा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
   बतादूँ कि मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पडरौना का है जहाँ एक समाज सेवी  शिकायतकर्ता ने पडरौना विकास खण्ड पर बड़ा आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नाम लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किये है जिसपर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अग्निहोत्री ने दिनांक-27-02-2024 को कुशीनगर जिलाधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच करवा कर कार्रवाई का निर्देश दिए है शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए अपने पत्र में लिखा है कि  कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पडरौना आज कल सुर्खियों में होने के बाद भी इस योजना के तहत मजदूरों की आये दिन काफी संख्या में फर्जी मजदूरों की हाजिरी दिखा कर पहले भी भुकतान लिया जाचुका हैं और अब भी लगातार लगभग चार माह से मौके पर एक से दो मजदूरों को लगा कर कुछ काम करवा दिया जाता हैं और डेली फर्जी हाजिरी लगवा कर लगभग 80 लाख रुपया का क्षेत्र पंचायत से काम दिखाया जारहा है जबकि आये दिन उक्त विकास खण्ड का खबर प्रकाशन से ऐसा प्रतीत होता है की इस तरह का बड़े पैमाने पर फर्जीवड़ा काम कर सरकार को बदनाम किया जारहा है इस मामले मे तमाम खबर देखे गए लेकिन जिले से लेकर ब्लाक तक के किसी जिम्मेदार ने अबतक मामले में संज्ञान नहीं लिया नहीं मामले का निष्पक्ष जांच करवाया गया ब्लाक प्रमुख खण्ड विकास अधिकारी के सह पर और इस बड़े घोटाले को अंजाम दिया जारहा है इस मामले में किसी जांच एजेंसी से जांच करवाना न्यायसंगत होगा इस मामले जिले से लेकर ब्लाक तक के लोगो की कमीशन को लेकर मिली भगत हैं इसमें सबसे बड़ा सक्षय खुद उक्त योजना के पोर्टल पर अपलोड लोकेशन साइड का फोटो अपने आप में गवाही है जिसमे कइयों ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत द्वारा दिखाए गए फर्जी हाजीरी के सबूत भी मौजूद हैं जो समय आने पर प्रस्तुत किया जायेगा
इस मामले में किसी जांच एजेंसी से जांच करवा कर सम्मिलित सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने की कृपा प्रदान करें अब देखना होगा कि इस मामले में जिले के जिम्मेदार अधिकारी किस तरह जांच करवा कर क्या कार्रवाई करते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post