अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्किल तमकुहीराज के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष के साथ गोष्ठी

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्किल तमकुहीराज के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष के साथ  गोष्ठी

मु0 उमर अंसारी संवाददाता...…
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में  आज दिनाकं 15.03.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी द्वारा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना तमकुहीराज पर सर्किल तमकुहीराज के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ गोष्ठी की गयी । गोष्ठी में महोदय द्वारा गोवध से संबंधित अभियोगों की समीक्षा की गयी तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की भी समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । 

सोशल मीडिया सेल
 जनपद कुशीनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post