मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
संगठन के माहिर खिलाड़ी, संघ की पृष्ठभूमि से निकले और पुर्वोत्तर राज्यो में संघठन का लोहा मनवाने वाले शिक्षाविद् युवा सत्येन्द्र त्रिपाठी पर भाजपा देवरिया लोकसभा के लिए दाव आज़मा सकती है ।
सूत्रों की माने तो अपने वाकपटुता सहज एवं सरल व्यक्तित्व के स्वामी संगठन के दृष्टिकोण से अनुभवी देवरिया सदर विधानसभा एवं सी सी रोड उमानगर निवासी भाजपा उम्मीदवारी के मजबूत दावेदार हैं और संगठन एवं शिर्ष नेतृत्व की पहली पसंद हैं।
जातिय समीकरण की बात करें तो भी ब्राह्मण समाज से आने वाले सत्येन्द्र त्रिपाठी फिट बैठते हैं।
देवरिया को राजनीतिक पार्टी के दिग्गजों का गढ़ माना जाता है. इस सीट को लगातार तीसरी बार जीतने के लिए बीजेपी मंथन कर रही है. देवरिया में बाहरी बनाम स्थानीय एक बड़ा मुद्दा है. 2014 में कलराज मिश्र ने जीता. 2019 में रमापति राम त्रिपाठी ने. बाहरी प्रत्याशियों को उतारने को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी है. 2019 के आम चुनाव में डा. रमापति राम त्रिपाठी ने 57.11 फीसदी वोट हासिल किया. एकतरफा जीत दर्ज की. उन्हें करीब 5,75,115 मत मिले. इस चुनाव में बसपा के विनोद जायसवाल को 3,28,634 (32.64%) और कांग्रेस के नियाज अहमद को 50,809 (5.05%) मत मिले।
पहले राउंड में रमापति राम त्रिपाठी का लिस्ट में नाम नहीं आना और भी इस बात को पुख्ता कर रहा फिर भी संभावनाओं के बीच आने वाला समय बताएगा कि भाजपा क्या रुख अपनाती है