आजाद अधिकार सेना के कुशीनगर प्रत्याशी घोषित

आजाद अधिकार सेना के कुशीनगर प्रत्याशी घोषित 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
जनपद कुशीनगर के महुआ खुर्द ग्राम सभा में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपनी पार्टी के जोनल अध्यक्ष अमिय उपाध्याय के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनकी पार्टी प्रदेश के नौ स्थान पर लोकसभा में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी.

 कुशीनगर में उनके प्रत्याशी युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमिय उपाध्याय होंगे.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में पूरी तरह से पुलिसिया राज स्थापित कर दिया गया है, जिसमें शासन के बल पर विपक्षियों और विरोधियों के साथ अन्याय किया जा रहा है. सही बात कहने वालों को दबाया और डराया जा रहा है.

 प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, खैरुल्लाह, अमिय उपाध्याय, आसिफ खान, बंटी राय, रामेश्वर सिंह, सच्चिदानंद सिंह आदि मौजूद रहे.

डॉ नूतन ठाकुर 
प्रवक्ता
आजाद अधिकार सेना 
9415534525

Post a Comment

Previous Post Next Post