बढ़ती जनसँख्या के लिए ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाये बिना संभव नहीं है - डॉ निखिल कुमार
विजय कुमार संवाददाता....
यूनिवर्सल कम्युनिकेशन मीडिया सेंटर के तत्वावधान में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित कार्यक्रमआनुवाशिंक एवं ऊर्जा साक्षरता का आयोजन कुशीनगर जिले के ग्राम पंचायत दोहरा में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ निखिल कुमार ने ऊर्जा साक्षरता पर व्याख्यान देते हुए ऊर्जा के विभिन्न प्रकारो जैसे सौर ऊर्जा, हाइड्रो एनर्जी, पवन ऊर्जा, बायोगैस, बायोडीजल, तापीय और नाभिकीय ऊर्जा का उल्लेख करते हुए नवीनीकृत ऊर्जा श्रोतों के उपयोग की महती आवश्यकता का उल्लेख किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही ऊर्जा के नवीनीकृत श्रोतो से सम्बंधित बृहद योजनाओ जैसे घर घर में सोलर पैनल, बायोगैस और एलईडी बल्बों के प्रयोग जैसे सरकारी योजनाओ की भरपूर सराहना की और इनके सही ढंग से क्रियान्वयन पर बल दिया। उनका कहना था कि बढ़ती जनसँख्या के लिए ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना ऊर्जा के विब्भिन्न प्रकारो जैसे सौर ऊर्जा, हाइड्रो एनर्जी, पवन ऊर्जा, बायोगैस, बायोडीजल, तापीय और नाभिकीय ऊर्जा जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाये बिना संभव नहीं है।
इस कार्यक्रम में अनुवांशिक विशेषज्ञ अभिनव त्रिपाठी ने मधुमेह , कैंसर,अवसाद, मिर्गी, चर्मरोग और डाउन सिंड्रोम जैसी अनुवांशिक बिमारियों के विषय में ग्रामीणों को सरल भाषा में अवगत कराया। उनका कहना था कि अनुवांशिक बीमारियों को समय से जान लेना बहुत जरूरी है ताकि आप समय रहते उसका समुचित इलाज करा सकें और स्वास्थ्य सम्बन्धी कठिनाइयों से बचे रहें। अनुवांशिक समस्याओं पर सम्बंधित विषय के एक अन्य विशेषज्ञ ने ग्रामीण जनमानस को अनुवांशिकता और अनुवांशिक रोगों की पहचान तथा निदान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अनुवांशिक रोगों में देशी इलाज के चक्कर में न पड़कर समय से उचित इलाज कराना चाहिए इससे पहले कि समस्या जटिल हो जाय
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए यूनिवर्सल कम्युनिकेशन मीडिया सेंटर के वाईस प्रेजिडेंट और इस प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर संजय मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण भारत के लिए अनुवांशिक और ऊर्जा साक्षरता समय कि जरूरत है , स्वस्थ और सजग ग्रामीण भारत ही देश को विकासशील भारत से विकसित भारत बना सकता है। मंच का सफल संचालन पवन पाठक ने किया . इस अवसर पर , कई गावों और आस - पास के प्रबुद्ध नागरिक, ग्राम प्रधान छोटे लाल प्रसाद , मनीष मिश्र, निखिल मिश्र, अस्थानंद तिवारी, विकास कुशवाहा और बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।
Tags
कार्यक्रम