कुशीनगर को मिला कृषि विश्वविद्यालय की सौगात

कुशीनगर को मिला कृषि विश्वविद्यालय की सौगात
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर सहित पूरे पूर्वांचल को सौगात दिया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर में 435 करोड़ की लागत से बनने वाले महात्मा बुद्ध कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन करके शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 25 जिलों के 49 विकास खंडों में बनकर तैयार कृषि कल्याण केन्द्र का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 2134 करोड़ रुपए की 483विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदेश स्तरीय कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अवलोकन भी किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र और प्रदेश सरकार की आवास  योजना ,कृषक लाभार्थी योजना, स्वयं सहायता समूह की महिला को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र को टैबलेट और मोबाइल फोन वितरित किया।इस दौरान आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा की
   उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा की कृषि विश्वविद्यालय के शिलान्यास और एक साथ 2132 करोड़ से अधिक परियोजनाओं के लिए आपको बधाई देता हूं। हम लोग होली के पहले होली का तोहफा लेकर आए हैं, कुशीनगर की धरती इतनी पवित्र है की भगवान बुद्ध को परिनिर्वाण के लिए कुशीनगर को चुनना पड़ा।यहां कृषि विश्वविद्यालय बनेगा और नई तकनीकी के खेती होगी,तकनीकी के माध्यम से विकास होता है।आज हमारा भारत किसी के सामने झुकता नहीं है,मोदी जी के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ है।कृषि विश्वविद्यालय महात्मा बुद्ध के नाम से बन रहा है जो महात्मा बुद्ध के प्रति हमारा नमन भी है।जल्द की कुशीनगर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा । आज कुशीनगर से प्रदेश के 20 हजार किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत दिए जाने वाले सोलर पैनल का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।435 करोड़ की लागत से कृषि विश्वविद्यालय बनेगा ,यहां पर केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजना लोगों को दी जा रही है,मुसहर और वनटांगिया जन जातियों को आवास सहित तमाम सरकारी योजनाएं दी जा रहीं हैं। जनसभा में उपस्थित लोगों को अपने साथ जोड़ते हुए सीएम योगी ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में गरीब खुशहाल है। पहले कोई नहीं सोचता था की गरीब को फ्री में अन्न मिलेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 5 साल के लिए गरीबों को फ्री में अन्न देने का ऐलान कर दिया जिससे गरीब खुशहाल है। पहले कोई सोच भी नहीं सकता था की अयोध्या में राम मंदिर बनेगा ।सपा या कांग्रेस की सरकार होती क्या अयोध्या में भगवान राम का मंदिर नहीं बन पाता , लेकिन हमने भगवान राम का मंदिर बनवाया इसके लिए मोदी जी का धन्यवाद देना चाहिए।सीएम ने कहा की विकास और समृद्धि के लिए लक्ष्मी जी की कृपा चाहिए और इसके लिए कमल का फूल होगा तभी लक्ष्मी जी आएंगी । पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े बड़े आंदोलन हमने किया है गरीब भूखों मरने को मजबूर था लेकिन आज कोई गरीब भूखों नहीं मर  सकता यही मोदी की गारंटी है,आज प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता ,आज सुरक्षा का वातावरण है पर्व और त्यौहार उल्लास पूर्वक मनाए जा रहे हैं। सांसद विजय दूबे और क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने बताया की आज का दिन कुशीनगर के इतिहास में स्वर्ण अक्षर में अंकित हो गया है। कृषि विश्वविद्यालय से केवल छात्रों को कृषि विज्ञान की नई तकनीकियों को सीखने का अवसर मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post