साझा ग़ज़ल संग्रह 'काशान-ए-अदब' का हुआ विमोचन

साझा ग़ज़ल संग्रह 'काशान-ए-अदब' का हुआ विमोचन

मुशायरा कवि-सम्मेलन के साथ सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....

पड़रौना-कुशीनगर--नगर पालिका क्षेत्र पडरौना के बलुचहां में बज़्में कारवान-ए-अदब के तत्वावधान में "एक शाम राष्ट्र के नाम' " कवि-सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया। देश के बिभिन जिलो से आये कवि व शायरों ने एक से बढ़कर एक रचना सुनाकर श्रोताओ को मन्त्र मुग्ध कर दिया। देश के भाषाई एवम साहित्यिक सौहार्द के प्रतीक नामचीन कवि चन्द्रेश्वर परवाना को भोजपुरी शब्दकोश व उनकी पुस्तक गठरी के लिए 'भिखारी ठाकुर' व ऊर्दू के मशहूर शायर उस्मान काविश को बेकल उत्साही सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा•अक्स वारसी और डा•इम्तियाज़ "समर" के साझा गजल संग्रह काशान-ए-अदब का विमोचन भी हुआ। आयोजक "बज़्में कारवान-ए-अदब "के प्रमुख मैनुद्दीन सिद्दीक़ी के हाथों आगंतुक अतिथियों कवियों एवं शायरों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न, तथा  सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया ।  
   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश सैनी रहे।जबकि अध्यक्षता फहीम जोगापुरी और संचालन अवध किशोर अवधू ने किया। मुशायरे का आगाज नाते पाक कलाम से उस्मान कविश ने किया। तत्पश्चात  असलम निजामी ने सुनाया -मुझे सुनता बहुत अदब से ।भजन हूँ मैं आजान हूँ मैं  सुनाकर कवि सम्मेलन की उचाई प्रदान की। शायर डा•इम्तियाज़_समर ने सुनाया - उनका आँगन उदास रहता है,जिनके घर बेटियाँ नहीं होती।
प्रख्यात कवि चन्द्रेश्वर परवाना से तालियों से पुरा प्रांगण गुंज उठा। 
इसके बाद खड्डा के मशहूर शायर डा•अक्स वारसी ने ग़ज़ल के चन्द अश्आर सुनाकर महेफिल में शमा बाधा। मुशायरा / कवि सम्मेलन में 
आर•के•भट्ट बावरा,,नुरूद्दीन नूर,
आकाश महेशपुरी,अवध किशोर अवधू,रामप्रीत खरगोश आदि के द्वारा शानदार रचना पाठ किया गया। इस अवसर पर, कांग्रेस नेता मोहम्मद जहीरूद्दीन, डॉक्टर इब्ने अली, सलाउद्दीन शेख, अशरफ अली, अमिरुल्लाह खान, डॉक्टर खुर्शीद, हाजी समीरूल्लाह, पत्रकार आफताब आलम,समाजसेवी अख्तर, सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के अन्त में आयोजक मैनुद्दीन सिद्दीक़ी ने सभी अगुन्तको को ह्रदय से अभार ब्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post