खण्ड विकास अधिकारी पडरौना द्वारा आई जी आर एस शिकायत पर देते है उल जलूल रिपोर्ट

खण्ड विकास अधिकारी पडरौना द्वारा आई जी आर एस शिकायत पर देते है उल जलूल रिपोर्ट

मुख्यमंत्री के नाम हुई शिकायत का विशेष सचिव ने लिया था संज्ञान खण्ड विकास अधिकारी ने खुद अपने खिलाफ मामले में दिए जांच रिपोर्ट 


मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
Mob--9452316837
कुशीनगर जिले का विकास पडरौना हमेशा सुर्खियों में रहने वाला विकास खण्ड है इस विकास खण्ड में शासन के नियमो को ताक पर रखते हुए केवल कागजो में विकास काम दिखा कर सरकारी पैसो का बंदरबाँट किया जारहा है तमाम ऐसे मामले है जिसमे नियम को ताक पर रख कर काम किए गए है जबकि इन सभी मामलो में जानकारी होने के बाद भी खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा खुद जांच कर लीपा पोती करने का मतलब साफ है कि इस खेल में उनकी भी भागीदारी है एक हाल ही में एक समाज सेवी ने दो  मामले का शिकायत किया था जिसमे एक में अधिकारियो और शासन को गुमराह कर उल जलूल रिपोर्ट दे दिया गया वही दूसरी शिकायत में भी पहले वाले मामले का रिपोर्ट देकर मामले को दबा दिया गया जबकि मामला एक बड़े भ्रस्टाचार और गमन का था लेकिन उस मामले को बड़े सफाई से अपने उच्च अधिकारियो को गुमराह कर रिपोर्ट प्रेषित कर दिया गया है जो वाकई जांच कर कार्रवाई का विषय है।

*शिकायतकर्ता ने किन किन मामलो में किया था शिकायत

1- मनरेगा योजना के तहत ब्लाक प्रमुख के द्वारा फर्जी हाजिरी लगवाने का मामला था साथ ही लाखो रुपया भुकतान रोकवाने और किसी जांच एजेंसी से मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

2-खण्ड विकास अधिकारी और ब्लाक प्रमुख पर आरोप था की अधिकारियो को गुमराह कर कार्यालय को जर्ज़र दिखा कर नव निर्माण के लिए आदेश करवाने और सरकारी पैसो का बंदरबाँट करने जैसे आरोप थे उसपर भी क्या मिला जवाब।

इन दोनों मामलो में कुशीनगर जिले के निवासी एक समाजसेवी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के नाम शिकायत किया जिसमें हम आप पाठको को तारीख भी बताएंगे और उसपर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने किसको किस तिथि में आदेश किया उसको भी बताएंगे  और साथ ही क्या शिकायतकर्ता ने अपने शिकायत में लिखा वो भी आप को दूसरे प्रकाशन में आप को पूरा विस्तार पूर्वक बताएंगे बस आप जान लीजिए की इन दोनों मामलो में खण्ड विकास अधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार के विषेस सचिव और जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सभी को गुमराह करते हुए दोनों आई जी आर एस पर एक ही उलूल जलूल रिपोर्ट लगा कर रिपोर्ट प्रेषित कर दिए इससे साफ जाहिर होता है की कुछ न कुछ दाल में काला है इस खेल में कइयों लोग मिलकर इस भ्रस्टाचार के खेल में शामिल है जो अगली प्रकाशन में खुलेगी पोल।

Post a Comment

Previous Post Next Post