जिम्मेदारो पर कार्रवाई होता तो ख़त्म होता फर्जीवडा खेल
मजदूरों की फर्जी हाजिरी से बाज नहीं आरहे जिम्मेदार
मु0 उमर अंसारी संवाददाता...
Mob-9452316837
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पडरौना में मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी का खेल ख़त्म नहीं हो रहा है सरकार के आँख में खुलेआम धूल झोंक कर मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी लगा कर पैसो के बंदरबाँट का खेल जारी है मनरेगा योजना में कई तरह के फर्जीवडा का खेल खुल कर सामने आरहे है पहला जिन मजदूरों की हाजिरी लगा कर काम दिखाया जारहा है दर असल वो मजदूर हाजिरी के समय या कभी काम ही नहीं करते बाहरी मजरुरो को बुला कर काम करवाया जाता है और हाजिरी फर्जी उसी के नाम से दिखा कर हाजिरी लगाई जाती है दूसरा कि एक बार मजदूरों को बुला कर थोड़ा काम करवा कर फोटो खिंच लिया जाता है उसके बाद उसी एक फोटो को लगभग महीनों फर्जी हाजिरी लगा कर सरकार को चुना लगाया जारहा है इस भ्रष्टाचार के खेल में सूत्र बताते है कि लगभग सभी जिम्मेदार इस खेल में शामिल है उनका पद अनुसार कमीशन तय हो चूका है जो एक सामूहिक तरिके से इस फर्जीवडा खेल को अंजाम दिया जारहा है मामला जिले के जिम्मेदारो के संज्ञान में है लेकिन आज तक एकभी मामले में मनरेगा एक्ट के तहत fir नहीं हुआ अगर fir होता तो इसमें शामिल सभी लोग बेनक़ाब होते आज एक गाँव का मामला खुल कर सामने आया है जहां दो सेट में मजदूरों कि भारी संख्या में फर्जी हाजिरी लगा कर एक ही फोटो हर हाजिरी पर पोर्टल पर अपलोड किए गए है जिससे देखने वाले खुद इसे फर्जी करार दे देंगे लेकिन जिम्मेदार कमीशन के दम पर उन्हें हर हाजिरी असली दिखाई देता है जिले के विकास खण्ड पडरौना क्षेत्र के गाँव सुगही में आज दो जहह मजदूरों कि फर्जी हाजिरी लगा कर 58 मजदूरों कि हाजिरी लगाई गई है जो फोटो अपलोड हुए है वो सब फोटो एक ही है और हाजिरी लगा दिया गए है दिखाया गया पहले साइड में दिखाया गया है कि धरमपुर सिवान से तिवारी टोला सुगही तिलक पट्टी सिवान तक पीच रोड के दोनों तरफ मिट्टी कार्य जिसमे 42 मजदूर दिखाए गए है वही दूसरा साइड सुगही से ओझवलिया तक पीच रोड कि पटरी पर भराई सफाई कार्य दिखाया गया है जिसपर 16 मजदूरों कि हाजिरी है काश कि अगर जिम्मेदार इस मामले में संज्ञान लेते तो मनरेगा एक्ट के तहत काफ़ी ग्राम पंचायतो में कार्रवाई तय है अब देखना होगा कि इस मामले में अधिकारी कितना संज्ञान लेते है और क्या कार्रवाई होती है।
Tags
पडरौना ब्लाक