भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणापत्र जन सहभागिता के माध्यम से तैयार करने का फैसला किया

भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणापत्र जन सहभागिता के माध्यम से तैयार करने का फैसला किया

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणापत्र जन सहभागिता के माध्यम से तैयार करने का फैसला किया है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने रविवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय प्रेसवार्ता के दौरान संवाददाताओं को इस संबंध में जानकारी देते बताया कि भारतीय जनता पार्टी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जनता से सुझाव ले रही है इसके लिए पार्टी ने फैसला किया है 2024 का चुनावी घोषणापत्र जनसहभागिता से तैयार करेगी। इसके लिए हर लोकसभा में एलईडी वैन  भ्रमण करेगी जो डिजिटल और सुझाव पेटी के माध्यम से आम जनता से अपने चुनावी घोषणापत्र के लिए सुझाव एकत्र किये जायेंगे, जो सुझाव अच्छे होंगे उन्हें भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जायेगा।नरेंद्र मोदी की सरकार लोगों की सारी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगी। यह अभियान 4 मार्च से 10 मार्च तक कुशीनगर लोकसभा में चलेगा। 
     उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है जो अपने संकल्पपत्र के लिए जनता से सुझाव ले रही है। कहा कि मोदी सरकार पिछले लोकसभा चुनाव में जारी संकल्प पत्र के सभी कार्य लगभग पूरा कर दिया है।राम मंदिर, धारा 370 जैसे  बहुप्रतीक्षित महत्वपूर्ण कार्य मोदी सरकार में ही पूरा हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहते हैं और उनके सुख-दुख में सहभागी रहते हैं। भाजपा जो संकल्प लेती है उसे डंके की चोट पर पूरा करती है। जनता के सुझाव से तैयार 2024 के संकल्प पत्र को भी मोदी सरकार गारंटी के साथ पूरा करेगी।
    इस अवसर पर पडरौना विधायक मनीष जायसवाल,जिला महामंत्री सुदर्शन पाल,जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विनोद भारती , अभियान संयोजक शैलेन्द्र दत्त शुक्ल,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य,सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, रितिक सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post