कसया थाना क्षेत्र के एक गाँव के प्रधान सहित अन्य पर 420 का मुकदमा दर्ज

कसया थाना क्षेत्र के एक गाँव के प्रधान सहित अन्य पर 420 का मुकदमा दर्ज 

जमीनी मामलो में माननीय न्यायलय ने लिया संज्ञान चार नामजद सहित अन्य पर 420 का मुकदमा दर्ज 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता......
न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया कुशीनगर प्रार्थना पत्र सं /2023 नाम प्रार्थी कादिर अली बउम्र 64 वर्ष पुत्र आबिदन हुसैन ग्राम-जिगना, थाना-कसया, जिला-कुशीनगर नाम मुल्जिमानः 1. रूस्तम पुत्र आबिदन हुसैन 2. सवीरूननेशा पत्नी आबिदन हुसैन 3. हाजरा खातून पत्नी रुस्तम 4. ब्रम्हदेव सिंह पुत्र रामअवध साकिनान- जिगना थाना-कसया जिला-कुशीनगर व कुछ अन्य लोग प्रार्थना पत्र अन्तर्गत धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत माननीय न्यायालय के आदेश पर 420 का मुकदमा दर्ज हुआ हैं पीड़ित ने माननीय न्यायालय में गुहार लगाते हुए शिकायतकर्ता  कादिर अली पुत्र आबिदन हुसैन साकिन-जिगना, थाना-कसया, तहसील-कसया, जनपद-कुशीनगर प्रार्थी के पिता आबिद की मृत्यु दिनांक: 19-12-2020 को हो गयी है। प्रार्थी तीन भाई है। कादिर, जियाउज, रूस्तम है। प्रार्थी के पिता के जीवनकाल में ही छोटा भाई जियाउल की मार्ग दुर्घटना सन 2018 में मृत्यु हो गयी। प्रार्थी के पिता के मरने के बाद प्रार्थी के पिता की आन- 285 रकबा 0.1130 हे0 स्थित मौजा जिगना में दोनों भाई कादिर व रूस्तम एवं मृत भाई जियाउल की पत्नी सकीना एवं उनके नाबालिग पुत्र चाँद अली एवं पुत्री खुशबू व प्रार्थी के मा सबीरून निशा के नाम पक-11 से कुछ अन्य लोगों के द्वारा चढ़ा दिया गया किन्तु एक बेत आ0न0-486 रकबा 0.1940 है स्थित मौजा जिगना में जानबुझकर प्रार्थी का नाम बरासत में छोड़ दिया गया जब पार्थी को जानकारी हुई और पार्थी ने लेखपाल हरिनरायन गुप्ता को बताया कि मेरा नाम क्यों नहीं चढ़ाया गया तो उन्होने कहा कि तुम खर्चा दोगे तभी तुम्हारा नाम चढ़ेगा। तुम्हारा भाई एवं तुम्हारी मां ने कहा है कि इसका नाम मत चढाइयेगा। हम लोग आपको पैसा खर्चा देगे। इधर नाम चढ़ जाने के बाद मेरी मां सवीरून निशा ने मेरे भाई रूस्तम की पक्षी हाजरा खातुन के पक्ष में अपना सम्पूर्ण अंश आन- 486 रकबा 0.1940 हे0 में सम्पूर्ण अंश 1/3 भाग को दान विलेख दिनांक: 23.08.2023 को लिख दिया जिस पर गाँव के ब्रम्हदेव सिंह पुत्र रामअवध सिंह ने यह जानते हुए कि इस भूमि में प्रार्थी का भी हक व हिस्सा है। उस पर हस्ताक्षर किया है। इस प्रकार से कुछ अन्य लोगों ने सबीरून नेशा एवं हाजरा खातुन तथा रूस्तम एवं गवाहों को साथ साँठगाँठ कर प्रार्थी को हानि पहुँचाने की नियत से उक्त दान विलेख किया एवं कराया है। प्रार्थी ने इस दान विलेख नामान्तरण के विरुद्ध तहसीलदार न्यायालय कसया में दिनाक: 15.09.2023 को आपत्ति प्रस्तुत किया है जो विचाराधीन है। प्रार्थी ने इसकी सूचना थाना कसया को दिया, किन्तु प्रार्थी की रपट नहीं दर्ज हुआ है, स्थानीय थाने से कोई कार्यवाही नहीं होने पर घटना की जरिये रजिस्ट्री पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को दिया वहा से भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे दिया जिसपर माननीय न्यायालय ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा अपराध संजेय है तथा गम्भीर प्रकृति का है। उक्त घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक कसया को निर्देशित किया साथ ही न्यायहित में आवश्यक आदेशित किया गया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post