अवैध बिक्री/भण्डारण पर नियंत्रण किये जाने हेतु निम्नलिखित शासकीय निर्देश निर्गत

अवैध बिक्री/भण्डारण पर नियंत्रण किये जाने हेतु निम्नलिखित शासकीय निर्देश निर्गत 

मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
औषधि निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने शासकीय पत्र के निर्देश के क्रम में बताया कि  कोडिनयुक्त कफ सीरप / लिंक्टस का दुरुपयोग रोकने एवं अवैध बिक्री/भण्डारण पर नियंत्रण किये जाने हेतु निम्नलिखित शासकीय निर्देश निर्गत किये गये है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के बाहर से क्रय/प्राप्त किये जा रहे कोडीनयुक्त कफ सिरप/लिंक्टस की सूचना सम्बन्धित फर्म/व्यक्ति (औषधि विक्रेता/स्टॉकिस्ट/सी एण्ड एफ एजेण्ट/हॉस्पिटल आदि) द्वारा सम्बन्धित औषधि निरीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक रूप से प्रत्येक सोमवार को उपलब्ध करायी जायेगी। विक्रेता फर्म द्वारा कोडीनयुक्त कफ सिरप लिंक्ट्स का विक्रय जनपद/राज्य के बाहर किये जाने की दशा में क्रेता फर्म से उक्त औषधि का विक्रय विवरण प्राप्त करके सम्बन्धित औषधि निरीक्षक को उपलब्ध कराया जायेगा। यदि क्रेता फर्म द्वारा विक्रय विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उस क्रेता को तब तक औषधियों का विक्रय नहीं किया जायेगा जब तक कि वह पूर्व में क्रय किये गये कोडीनयुक्त कफ सिरप / लिक्टस का विक्रय विवरण उपलब्ध नही करा देता है। इस प्रकार क्रेता फर्म से प्राप्त विक्रय विवरण औषधि निरीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक रूप से प्रत्येक सोमवार को उपलब्ध कराया जायेगा। विक्रेता द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जिस फर्म को वह कोडीनयुक्त कफ सिरप लिक्टस का विक्रय कर रहा है वह भौतिक रूप से अस्तित्व में है और संचालित हो रही है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि किसी विक्रेता द्वारा ऐसे फर्म को कोडीनयुक्त कफ सिरप/लिक्टस की बिक्री की गयी, जो भौतिक रूप से अस्तित्व में नहीं है अथवा नियममित रूप से संचालित नहीं की जा रही है, तो विक्रेता फर्म के लाईसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही के साथ-साथ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोजन की कार्यवाही भी की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post