गांव में रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष

गांव में रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
ग्राम पंचायत जंगल कुरमौल के ग्रामीणो ने
जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें खेतों में मजदूरी कार्य न्यूनतम दर से कम मजदूरी पर कृषि कार्य करने वाले मुसहर समुदाय हांसिए पर जीवन यापन करने वाले लोगों ने बताया कि गांव में जानें के लिए चारो तरफ से कोई रास्ता नहीं है जिससे अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा है जो कि दुसरे के दरवाजे से होकर गुजरना पड़ता है जिससे विवाद का भय बना रहता है महिलाओं ने कहा कि अगर मेरी बातें नहीं सुनी गई तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे राजू प्रसाद द्वारा बताया गया कि आज़ादी के बाद से ही ये गांव रास्ता से वंचित हैं जिस पर जिला प्रशासन ने रास्ता दिलानें का भरोसा दिया सकिना खातून,बदामी देवी, मालती देवी, भारती देवी, सविता देवी, शंकर प्रसाद, सीता देवी, सुधार प्रसाद, विद्यावती देवी,मंजू देवी, सुनीता देवी, आदि मजदूर ग्रामीण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post