पडरौना विकास खण्ड मे पीच सडक पर इंटरलाकिंग की शिकायत बोले जिलाधिकारी
अपने ही खिलाफ शिकायत की जांच करने पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी।
मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
कुशीनगर जिले का विकास खण्ड पडरौना लगातार सुर्खियो मे है जहाँ नियम को ताक पर रख कर काम किए जारहे है बीते दिनों मनरेगा योजना मे फर्जी हाजिरी को लेकर लगातार सुर्खिया बटोरने मे लगा रहा और आज भी मनरेगा कि फर्जी हाजिरी मे पीछे नहीं है एक और ताज़ा मामला सामने आया है जहाँ उक्त विकास खण्ड के अंतर्गत एक गांव मे कार्यदाई संस्था क्षेत्र पंचायत से पिच सडक पर बिना एन0 ओ0 सी0 के इंटरलाकिंग करने का आरोप लगा कर आई0 जी आर0 एस0 के माध्यम से शिकायत किए गए है सबसे बड़ा सवाल है कि खण्ड विकास अधिकारी के देख रेख मे इस तरह के तमाम नियम बिरुद्ध काम किए गए है जो जांच कर कार्रवाई का विषय है वही उच्च अधिकारियो को इनके करतूतों का कोई पता तक नहीं वही शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई कि मांग की है।
बतादूँ कि मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पडरौना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा हरदो का है जहाँ एक शिकायतकर्ता ने क्षेत्र पंचायत से व्यापक पैमाने पर नियमों को ताक पर रख कर कराने का आरोप लगाया है वही शिकायतकर्ता ने कहा जो राजस्व की घोर लूट का प्रमाण बना हुआ है शिकायतकर्ता मारकंडे खरवार ने कहा पूर्व में pwd द्वारा पिच सड़क पर निर्माण हुआ था जो मजबूत एवम टिकाऊ स्थिति में था आवगमान में कही से बाधित नहीं था क्षेत्र पंचायत द्वारा टिकाऊ एवम मजबूत पिच के ऊपर अपने लाभ हेतु इंटरलाकिंग खड़ंजा का निर्माण दिया गया है जो राजस्व की घोर हानि को दर्शाता है जबकि नियमानुसार पिच सडक गड्ढों में तब्दील हो जाता है तो पिच सड़क की कार्यदाई संस्था pwd से एन ओ सी से लेकर अन्य कोई कार्यदाई संस्था को काम करने का प्रावधान है जो सड़क मजबूत एवम टिकाऊ है उसके ऊपर इंटर लाकिंग खड़ंजा का निर्माण कराना बिना एन ओ सी लिए ये गुंडई और दबंगई का प्रमाण है जबकि राजस्व की हानि है वही इस मामले मे शिकायतकर्ता ने मामले का उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खण्ड विकास अधिकारी ब्लाक प्रमुख और जेई आर0 एस0 के मिली भगत से इस काम को अंजाम दिया गया है वही मामले की शिकायत का खुद खण्ड विकास अधिकारी और जेई ने मामले की जांच की है इस मामले मे लीपा पोती का प्रयास जारी है।