अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकोला सतीश चौधरी द्वारा राष्ट्र संत गाडगे के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण

अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकोला सतीश चौधरी द्वारा राष्ट्र संत गाडगे के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण
मु0 असलम संवाददाता.....
स्वच्छता के जनक राष्ट्र संत गाडगे की 148 वी जयंती व विचार गोष्ठी टैगोर शांति निकेतन फाजिलनगर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया जहा वक्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से राष्ट्र संत गाडगे से सीख लेने के साथ ही अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने की अपील किया 
     कन्नौजिया महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकोला सतीश चौधरी द्वारा राष्ट्र संत गाडगे के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर किया गया ।
अध्यक्षता शिक्षक तूफानी प्रसाद ने किया तो सफल संचालन शायर मजीबुल्लाह रही ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लल्लन प्रसाद एसडीपीओ (बिहार राज्य)ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक विकास संभव नहीं है इस लिए आप सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें।उन्होंने कहा की हमे बाबा साहब से सीख लेनी चाहिए ।उन्होंने समाज के साथ साथ कमजोर वर्ग के लोगो से भी अपील किए ।जिससे वह लोग भी अपने उत्थान के लिए शिक्षित बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बसागाव फिरंगी प्रसाद बिसारद ने कहा कि शिक्षा से ही समाज व कमजोर वर्ग का उत्थान संभव है इस लिए हमे शिक्षा के प्रति सजग होकर अपने बच्चो को शिक्षा दे।कार्यक्रम को  सीपी वर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष एड सुनील आजाद ,महेश रजक, छेदी प्रसाद, रामजतन पुजारी , एड रमेश प्रसाद वर्मा , ग्राम प्रधान अनिल निर्मल,रमाशंकर चौधरी ने भी संबोधित किए।महासभा के तरफ से 100 एस सी/एस टी के बच्चों को बैग देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक/ जिलाध्यक्ष अच्छेलाल कन्नौजिया व टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रदान राजू प्रसाद ,कुअर प्रसाद ,ओमप्रकाश, तप्पी प्रसाद, एड गेदालाल कन्नौजिया, राहुल चौधरी ,संजय कन्नौजिया,दिलीप चौधरी,दिवाकर चौधरी, सुरेंद्र चौधरी,रामकेल प्रसाद ,आरपी कन्नौजिया,विश्वनाथ प्रसाद ,विद्यासागर ,विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनीष मन व मैतुल मस्ताना की टीम द्वारा संतो पर आधारित गीत की प्रस्तुति की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post