पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित

मु0 उमर अंसारी संवाददाता....
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय विकास खंड के गांव सकरौली में गुरूवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुआरोग्य मेला व शिविर का आयोजन किया गया। जहां पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाआें की जानकारी के साथ ही पशुपालकों को नि:शुल्क दवाएं खनिज तत्व आदि सामग्री भी दिया गया। शिविर के दौरान पशुआें को निरोग रखने के उपाय भी बताए गये। पशुचिकित्सक डा. राजीव सक्सेना ने पशुपालकों को नन्दबाबा मिशन योजना, कृतिम गर्भाधान स्कीम, राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना, पशुपालक क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बकरी पालन के लिए 100 बकरी के यूनिट पर 10 लाख रूपये का अनुदान दिया जा रहा है। जिसमें दो लाख रूपये ही किसान को लगाना है। आठ लाख रूपये बैंक ऋण व 10 लाख अनुदान से मिलेगा। पशुपालकों से कहा कि सरकारी योजनाआें का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें। पशु के इलाज या पशुपालन संबंधित समस्याआें के समाधान के लिए 1962 टोल फ्री न. का मदद लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अवनीश जायसवाल ने किया। इस दौरान भाजपा नेता इंद्रजीत भांटिया, अनन्त प्रताप शाही, सचिंद्र यादव, प्रेम चंद्र गौतम, डा. चंद्रप्रकाश, बाबूराम यादव, भीम प्रसाद, हीरा यादव पूर्व प्रधान टीकरी, राजेश सिंह, प्रभुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post