टिकरी में ग्राम प्रधान ने अगानवानी केंद्र पर दिया गया वर्तन
मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
हाटा,कुशीनगर।गुरुवार को हाटा ब्लाक के गांव टिकरी में दो संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्राम प्रधान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष/ग्राम प्रधान नंदकिशोर यादव ने स्कूली बच्चों को ताजा और पका पकाया भोजन खिलाने के लिए ग्राम पंचायत से दो सेट में 48 थाली,गिलास ,चम्मच,दो भगवना ,कढ़ाही,क्लछुल,गैस चूल्हा,सिलेंडर आदि वर्तन दिया गया। उन्होंने ने कहा कि अब एक से पाच साल के बच्चों को भी केंद्रो पर पका पकाया भोजन मिलेगा,। इस अवसर पर आंगनवाणी कार्यकत्री सरिता देवी,रीता देवी, छेदी प्रजापति, लियाकत अंसारी,गोरख यादव,सुनील आदि मौजूद रहे।
Tags
वर्तन वितरण