डिजिटल क्रांति के इस युग में स्मार्ट फोन का महत्व पूर्ण योगदान है : राकेश

डिजिटल क्रांति के इस युग में स्मार्ट फोन का महत्व पूर्ण योगदान है : राकेश

महाविद्यालय के 160  छात्रों में वितरण हुआ स्मार्ट फोन

मु0 असलम संवाददाता 
डिजी शक्ति योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को अमित महाविद्यालय अमित नगर सपहा रोड कसया के सभागार में किया गया। इसमें 160 होनहारों में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के हाथों स्मार्ट फोन मिलने से उनके चेहरे खिल उठे।मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने छात्रों क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि इस आधुनिक युग में हर व्यक्ति पर मोबाइल का प्रभाव  है। डिजिटल क्रांति के इस युग में स्मार्ट फोन का महत्व पूर्ण योगदान है। इसका जीवन में सदुपयोग होना चाहिए। कवि व पत्रकार दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने कहा कि युवाओं को मुकाम हासिल करने के लिए हर हाल में लक्ष्य निर्धारित करना होगा। प्रबंधक व कवि डॉ0 कालिंदी त्रिपाठी ने कहा कि बुलंदियों को हासिल करने के कड़ी मेहनत करने की दरकार होती है। स्मार्ट फोन का हमेशा सदुपयोग करें और इसे अपना भविष्य सवारने में लगाएं । सुमित कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया व  संचालन बृजेश तिवारी ने किया। इस मौके पर  प्रदीप कुमार,महेन्द्र दुबे,नरेन्द्र दुबे,धर्मेंद्र पांडेय,उमेश शर्मा,प्रवीण कुमार मिश्रा,पिंकी रावत ,शना, आशा,सुवास चौहान, शिवानी राय ,साजिया खातुन , यशवन्त, अजय कुमार, पांडेय,जुगल किशोर, विशाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post