वसंत पंचमी पर स्कूलों में हुआ मां सरस्वती का पूजन व अभिभावक सम्मेलन
शिवाकांत पाण्डेय संवाददाता
कुशीनगर जिला
कुशीनगर - कप्तांगज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत वसंत पंचमी के पावन अवसर पर केपी चिंल्ड्रेन लघु माध्यमिक विद्यालय बरडीहा स्कूल में मां सरस्वती का पूजन हुआ। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती का पूजन कर शिक्षा का वर मांगा विद्यालय में विधिवत पूजन का आयोजन कर मां सरस्वती का पूजन किया गया बुधवार को बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया विद्यालय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आए रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था बच्चो को अवगत कराया कि हर वर्ष इसी प्रकार से परंपराओं और नैतिक मूल्यों से संबंधित आयोजन विद्यालय में किया जाता है ताकि विद्यार्थी सिर्फ अध्यन कर ही नहीं बल्कि भारतीय नैतिक मूल्यों और संस्कृति का असल महत्व समझकर पालन करें बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा विद्यालय में भवन देने के लिए घोषणा की तो वही लोहा व्यवसाई जयहिंद गुप्ता ने परिसर में भवन निर्माण के लिए इक्कावन हजार का इनाम दिया इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदन किया विद्यालय के प्रबंधक हरिकेश पाण्डेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की शुभांरभ सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चे पीले वस्त्र धारण किए आकर्षक मुद्रा में सज धज कर आए थे बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराया तथा सभी अध्यापक व अध्यापिकों ने सरस्वती मां की पूजा अर्चना की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र मिश्रा,विचित्र मणि पाण्डेय,संचालक शिवाकांत पाण्डेय,पंकज मिश्रा, विद्यालय के समस्त स्टाप समेत क्षेत्र की जनता और बच्चे उपस्थित रहे
Tags
सरस्वती पूजन