मु0 उमर अंसारी संवाददाता.....
कुशीनगर जिले के विकास खण्ड पडरौना के ऑफिस भवन को जर्ज़र दिखा कर ध्वस्तिकरण करवा कर नव निर्माण कर लूट का जरिया बताए है उसके विरोध मे एक फरियादी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम लिखित पत्र देकर अवगत कराते हुए कहा की भवन जर्ज़र नहीं है उच्च अधिकारियो को गुमराह कर उसे फर्जी जर्ज़र घोषित कर सरकारी धन को लूटने का प्रयास किया जारहा है वही इस मामले मे जांच की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की है
बतादूँ कि मामला जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड पडरौना का है जहाँ एक शिकायतकर्ता ने पडरौना ब्लाक प्रमुख और खण्ड विकास अधिकारी पर आरोप लगाते हुए उनके मिली भगत से उक्त ब्लाक का अधिकारियों को गुमराह कर धवस्तीकारण का आदेश करवा दिया गया है ऐसा मुझे जानकारी मिला है जबकि ब्लाक का कोई भी ऑफिस भवन जर्जर नहीं है उसके बाद भी शासन के लोगों को गुमराह कर जर्जर दिखाया गया है जब जिले के जर्जर प्राइमरी स्कूलों को जिसमे नौनिहाल बच्चे शिक्षा ग्रहण करते पूरी तरह जर्जर और ध्वस्त करने योग्य हैं उनका कायाकल्प योजना के तहत उनका कायाकल्प किया जारहा हैं वही एक मजबूत भवन को जर्ज़र दिखा कर ध्वस्तिकरण करवा कर सरकारी धन के बंदरबाँट करने का प्रयास किया जारहा है जो सरकार के पैसो की बर्बादी के शिवा कुछ भी नहीं ऐसा आरोप लगा कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत किया गया है वही इस मामले मे शिकायतकर्ता ने राज्य स्तरीय टीम बना कर इसका भौतिक सत्यापन करवाने और तकनिकी जांच करवा कर धवस्तीकरण आदेश को निरस्त करवाने कि मांग़ किए है।